राजनीति

शमी के ऊपर पत्नी ने लगाए हैरान करने वाले आरोप, पाकिस्तान से मिला हुआ है, दे सकता है देश को धोखा

शमी के ऊपर पत्नी ने लगाया आरोप: सही कहा गया है कि प्रसिद्धि के साथ विवाद भी बढ़ते जाते हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि जो भी व्यक्ति ऊँचाई पर चला जाता है, उसके ऊपर कई तरह के आरोप लगने लगते हैं। कई बार इनमें से कुछ लोगों के ऊपर लगाए गए आरोप झूठे भी होते हैं, लेकिन कई बार आरोप सच भी होते हैं। हालाँकि हम किसी के ऊपर लगाए गए आरोपो को जज नहीं करने वाले हैं। हाल ही में भारत का एक चर्चित व्यक्ति एक अजीबो-ग़रीब तरह के विवादों में घिरता जा रहा है।

हसीन ने जता दिया मैच फ़िक्सिंग तक का शक:

जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर मुहम्मद शमी की जो विवादों में घिरते जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के फ़ास्ट बॉलर मुहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहाँ के बीच चल रहे विवाद ने गुरुवार को एक नया मोड़ ले लिया। हसीन जहाँ ने मुहम्मद शमी पर मैच फ़िक्सिंग तक का शक जता दिया। एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए हसीन जहाँ ने कहा कि शमी ने एक पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं और वो देश को कभी भी धोखा दे सकता है। अपना बचाव करते हुए मुहम्मद शमी ने कहा कि हसीन जहाँ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

पाकिस्तानी लड़की अलिस्बा से बना चुका है शारीरिक सम्बंध:

हालाँकि सच्चाई क्या है, यह कुछ दिनों में ख़ुद-ब-ख़ुद सबके सामने आ जाएगी। एक न्यूज़ चैनल से बात करने के दौरान जब रिपोर्टर ने हसीन जहाँ से पूछा की शमी ने आपके आरोपो को साज़िश बताया है तो जवाब में हसीन जहाँ ने कहा कि, “झूठा तो शमी है। प्लानिंग तो शमी की दिख रही है। साज़िश तो शमी की लग रही है या साज़िश पाकिस्तान की भी हो सकती है, यह सब करने की।” जब हसीन जहाँ से पूछा गया कि इसमें पाकिस्तान की क्या साज़िश हो सकती है तो उन्होंने कहा कि,

अलिस्बा पाकिस्तान के कराची की एक लड़की है। शमी उसे बुलाता है और उसके लिए रूम भी बुक करता है। उसके साथ शारीरिक सम्बंध भी बनता है।”

मुझे धोखा दे सकता है तो देश को भी दे सकता है:

हसीन जहाँ के अनुसार “शमी ने उसे बताया था कि अलिस्बा ने उसे पैसे दिए थे, यूके में रहने वाले मुहम्मद भाई ने अलिस्बा के ज़रिए शमी को पैसे दिलवाए थे। यह पैसा किस चीज़ का है या किस लिए है इस बात का पता मुझे आज तक नहीं चल पाया है और ना ही शमी ने मुझे इसके बारे में कुछ बताया।” हसीन जहाँ ने आगे कहा कि, “अल्लाह ना करे कि ऐसा कुछ हो लेकिन अगर वो मुझसे धोखा कर सकता है तो देश से भी कर सकता है। मेरे पास इसके पक्के सबूत भी हैं।”

अलिस्बा और पैसों का क्या है मामला:

आप लोग अगर जानना चाहते हैं तो दुबई के उस होटल में देखिए उस डेट को शमी ने सिंगल एडल्ट नाम से एक रूम बुक करवाया था या नहीं? किस चीज़ के लिए शमी ने पैसे लिए थे? मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है जब शमी ने बात की थी। शमी ने यह माना है कि उसने पैसे लिए हैं, लेकिन ये मुहम्मद भाई कौन है और क्या करता है? अलिस्बा से पैसों का क्या रिश्ता है? शमी को वो क्यों पैसे दे रहा है? यह सभी सवाल हसीन जहाँ ने मीडिया के सामने रखें हैं, जो शमी को शक के घेरे में खड़ा करती हैं।

Back to top button