विशेष

एक ऐसा शिक्षक जो बिना कम्प्यूटर के ही बोर्ड पर पढ़ाता है MS Word, जान कर माइक्रोसॉफ़्ट ने ..

बोर्ड पर MS Word पढ़ाता है शिक्षक: आज के समय में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज दुनिया में ऐसी-ऐसी चीज़ें या घटनाएँ घटित होती हैं, जिनके बारे में जानकार आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। दुनिया बहुत बड़ी है, यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। दुनिया में तरह-तरह के लोग पाए जाते हैं। कुछ लोग इतने कमाल के होते हैं, जो अपने कामों से पूरी दुनिया को अपने बारे में बात करने के लिए मजबूर कर देते हैं। जी हाँ आपको भले ही यह मज़ाक़ लग रहा हो लेकिन हमारे बीच ऐसे कई लोग मौजूद हैं।

आज के समय में कम्प्यूटर है सबसे ज़रूरी:

आज के इस तकनीकी युग में हर व्यक्ति को तकनीकी की अच्छी जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। आज के समय में जो व्यक्ति तकनीकी के बारे में नहीं जानता है, उसका जीवन काफ़ी कठिन हो जाता है। उन्ही में से आज के समय की एक सबसे ज़रूरी चीज़ कम्प्यूटर है। आज बड़े-बड़े स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए कई कम्प्यूटर लगाए गए हैं, लेकिन इसी दुनिया में ऐसे लाखों स्कूल हैं, जहाँ कम्प्यूटर नहीं है। ऐसे में बच्चे कैसे कम्प्यूटर सीख पाएँगे यह एक बड़ा सवाल है।

अनोखे ढंग से देते हैं कम्प्यूटर शिक्षा:

कम्प्यूटर की शिक्षा देने के लिए स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षक रखे जाते हैं। लेकिन जिन स्कूलों के कम्प्यूटर नहीं है, वहाँ के बच्चों को कैसे कम्प्यूटर सिखाया जा सकता है? लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि जिस स्कूल में Owura Kwadwo जैसे शिक्षक हों, उस स्कूल में कम्प्यूटर की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती है। जी हाँ Owura Kwadwo एक शिक्षक हैं और वह अफ़्रीका के घाना देश के देहाती स्कूल के एक स्कूल में कम्प्यूटर पढ़ाते हैं। इनके स्कूल में कम्प्यूटर से जुड़ी हुई सामान्य चीज़ें भी नहीं हैं। इसके बाद भी Owura Kwadwo स्कूल के बच्चों को अनोखे ढंग से कम्प्यूटर की शिक्षा देते हैं।

चाक से बनाते हैं कम्प्यूटर प्रोग्रामों कीयो स्क्रीन:

आपकी जानकारी के लिए बता दें Owura Kwadwo विजुअल आर्ट के स्टूडेंट रह चुके हैं, इस वजह से उन्हें कला की अच्छी जानकारी है। अपने इसी कला का इस्तेमाल वह स्कूल में बच्चों को कम्प्यूटर पढ़ाने के लिए करते हैं। आपको जानकार काफ़ी हैरानी होने वाली है कि Owura Kwadwo स्कूल में चाक से बोर्ड पर लिखकर बच्चों को कम्प्यूटर की जानकारी देते हैं। जी हाँ पहले Owura Kwadwo कम्प्यूटर प्रोग्रामों की बिलकुल वैसी ही स्क्रीन बनाते हैं, जैसी वह असल में होती हैं, उसके बाद एक-एक कमांड के बारे में बच्चों को अच्छे से बताते हैं।

माइक्रोसॉफ़्ट मुहैया करवाएगी कम्प्यूटर शिक्षा की चीज़ें:

जब लोगों ने Owura Kwadwo की तस्वीरें देखी तो उन्हें ख़ूब पसंद किया गया। देखते ही देखते Owura Kwadwo सोशल मीडिया के स्टार बन गए हैं। एक तरफ़ आज के समय में स्कूलों में सभी सुविधाओं के बाद भी शिक्षक बच्चों को अच्छे से कम्प्यूटर नहीं पढ़ा पाते हैं, वैसे में Owura Kwadwo का यह काम वाक़ई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। Owura Kwadwo की तस्वीरें और उनका यह टैलेंट माइक्रोसॉफ़्ट तक पहुँच गया है। माइक्रोसॉफ़्ट कम्पनी भी उनकी तस्वीर देखकर बिना प्रभावित हुए नहीं रह पायी। अब बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ़्ट कम्पनी स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षा के लिए सभी ज़रूरी चीज़ें मुहैया कराने वाली है।

Back to top button