बॉलीवुड

पहली बार बिकनी में नज़र आई ‘विश्व सुंदरी’ मानुषी छिल्लर,बरसाया ऐसा कहर की छूट गए लोगों के पसीने

मुंबई – साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर इन दिनों काफी बोल्ड लुक में नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि 17 सालों बाद पिछले साल भारत की किसी महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। मानुषी छिल्लर की उम्र अभी महज़ 20 साल है और आगे वो देश के लिए काफी कुछ कर सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया था। 17 सालों बाद मानुषी छिल्लर ने यह खिताब जीतकर भारत को एक बार फिर से नया मुकाम दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मानुषी छिल्लर की बिकनी में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड में जल्द डेब्यू कर सकती है मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल़्ड 2017 का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर ने हर किसी का दिल जीता है। मिस वर्ल्ड 2017 बनने के बाद मानुषी सबके दिलों पर छा गई हैं और अब वो जल्द ही किसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। बॉलीवुड भी मानुषी के डेब्यू के लिए बेकरार है। इसकी झलक हम आइफा अवार्ड के दौरान भी देख चुके हैं। इस अवार्ड शो में मानुषी को बतौर गेस्ट इनवाइट किया गया था। साफ है कि बॉलीवुड में मानुषी जल्द ही डेब्यू कर सकती है। इतनी ही नहीं बॉलीवुड के कई अवॉर्ड शोज में मानुषी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो इवेंट्स भी अटेंड कर रही हैं। ये सब देखकर कहा जा सकता है कि वो जल्द ही हमें किसी फिल्म की हिरोइन के रुप में नज़र आ सकती हैं।

मानुषी छिल्लर की बिकनी में तस्वीरें हुई वायरल

इसी बीच मानुषी छिल्लर की बिकनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि इन दिनों मानुषी ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड पर इंजॉय कर रही हैं। अपने टूर के दौरान मानुषी ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मानुषी बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। येलो कलर के स्विमसूट में मानुषी ने पानी में आग लगा दी है। शायद यह पहला मौका है जब फैंस को मानुषी छिल्लर की बिकनी में तस्वीरें देखने को मिली हैं। येलो कलर की बिकनी में मानुषी अपना हॉट अंदाज दिखा रही हैं। आपको बता दें कि देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं। मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब भी जीता था।

मेडिकल साइंस की स्टूडेंट थी मानुषी

मानुषी का जन्म 14 मई 1997 को रोहतक में हुआ है और अभी उनकी उम्र 20 साल हैं। खूबसूरती के साथ-साथ मानुषी पढ़ाई में भी काफी आगे हैं। मानुषी मेडिकल साइंस की छात्रा हैं। मानुषी ने डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी काम किया है। गौरतलब है कि साल 2017 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन सान्या शहर एरीना में हुआ था, जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आई हुई 108 सुंदरियां ने हिस्सा लिया, लेकिन भारत की मानुषी ने बाजी मार ली। हाल ही में ये खबर सुर्खियों में रही की मानुषी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। लेकिन यह खबर गलत साबित हुई।

Back to top button