बॉलीवुड

आख़िरकार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में अपना मुँह खोल ही दिया, बताया क्यों नहो हो रही है उनकी शादी!

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत और सबसे टैलेंटेड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक शादी(Priyanka Chopra Marriage) नहीं की है। हालांकि वह इतनी खुबसूरत हैं कि अगर वह एक बार बोल दें कि वह शादी करना चाहती हैं तो हजारों लडको की लाइन लग जाएगी। देश के ही नहीं बल्कि विदेशी युवा भी उन्हें अपने सपने में देखते होंगे, वह है हीं इतनी खुबसूरत।

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बारे में बात नहीं करती हैं (Priyanka Chopra Marriage)

प्रियंका जितनी बॉलीवुड में प्रसिद्ध हैं उतनी ही हॉलीवुड में भी हैं। अब वह एक अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री बन गयी हैं। हल ही में अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का दूसरा सीजन शुरू हुआ है जो अमेरिका में धूम मचा रहा है। इतना सफल होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बारे में बात नहीं करती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने सिंगल होने के कारणों का खुलासा किया है। फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से बात- चित के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी ना करने के राज को खोला। प्रियंका ने बताया कि बचपन में उनकी दादी उन्हें बहुत डांटा करती थी, तुझे ना ही घर का कोई काम आता है और न ही खाना बनाना आता है, कोई नहीं करेगा तुझसे शादी। अगर तुझे कुछ नहीं आएगा तो क्यों कोई तुझसे शादी करना चाहेगा।

अनुपमा चोपड़ा का प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Marriage) वाला यह शो 13 अक्टूबर को रिलीज किया जायेगा। अभी तक इस शो का टीजर ही रिलीज किया गया है। प्रियंका अपनी प्रसिद्धि के साथ ही विवादों से भी जुडती जा रहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

अभी हाल ही में उन्होंने एक टीशर्ट पहनी थी जिसपर शरणार्थियों के अपमान सम्बंधित कुछ लिखा हुआ था। कोंडे नास्ट ट्रैवलर मैग्जीन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशूट करवाया था जिसमे उन्होंने यह टीशर्ट पहनी हुई थी। यह फोटो मैगज़ीन के कवर पेज पर छपी थी जिसके बाद प्रियंका की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। इससे पहले क्वांटिको के एक इंटिमेट सीन की वजह से भी प्रियंका सोशल मीडिया पर ख़ूब छाई रहीं।

Back to top button