विशेष

यह है दुनिया की सबसे ताक़तवर मिसाइल, दुनिया में कहीं भी कर सकते हैं हमला, इसे रोक पाना नामुमकिन

दुनिया की सबसे ताक़तवर मिसाइल: आज के समय में वही देश सबसे ताक़तवर माना जाता है, जिसके पास सबसे ज़्यादा हथियार हैं। आज के इस तकनीकी युग में ऐसे-ऐसे हथियार आ गए हैं, जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दुनिया के दो देश हथियारों के मामले में सबसे आगे हैं, पहला है अमेरिका और दूसरा रूस। दोनो के बीच हथियारों की होड़ लगी रहती है। हाल ही में रूस ने दावा किया है कि उसके पास दुनिया के किसी भी कोने को निशाना बनाने वाली मिसाइल है।

मिसाइल के आगे कुछ नहीं है नाटो की ताक़त:


आपको बता दे हाल ही में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने फ़ेडरल असेंबली को ऐड्रेस करते हुए इसका दावा किया है। ब्लादिमिर पुतिन का कहना है कि रूस ने एक ऐसी मिसाइल बनाई है जिसके आगे दुनिया की कोई भी मिसाइल तकनीकी टिक नहीं पाएगी। यह मिसाइल अब तक की सबसे आधुनिक है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस मिसाइल की ताक़त के आगे नाटो की ताक़त भी कुछ नहीं है। पुतिन ने दावा किया है कि यह न्यूक्लियर क्षमता से लैश है और इसे यूरोप और एशिया में मौजूद अमेरिका के शील्ड भी नहीं रोक सकते हैं।

दुनिया की सबसे ताक़तवर मिसाइल का पता नहीं लगा सकते अच्छे-अच्छे रेडार:


पुतिन ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि अब भी रूस पूरी दुनिया में सबसे बड़ी न्यूक्लियर क्षमता वाला देश है, लेकिन अब तक कोई हमारी नहीं सुन रहा था, लेकिन अब समय आ गया है कि सभी हमारी सुनेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह एक काम ऊँचाई पर उड़ने वाली मिसाइल है। पुतिन ने बताया कि यह न्यूक्लियर मिसाइल गोलाबारूद ले जाने में भी सक्षम है। इसे पूरी दुनिया में कहीं भी भेजा जा सकता है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसका पता अच्छे से अच्छे रेडार भी नहीं लगा सकते हैं। मिसाइल की यही ख़ासियतें इसे अजेय बनाती हैं।

रूसी ड्रोन में है न्यूक्लियर हमला करने की क्षमता:

आपको बता दें यह मिसाइल और एयर डिफ़ेंस का भविष्य है। इसके साथ ही ब्लादिमिर पुतिन ने एक और मिसाइल का प्रदर्शन किया। पुतिन ने यह भी दावा किया कि सबमरीन से लॉंच की जाने वाली इस मिसाइल से न्यूक्लियर हमले भी आसानी से किए जा सकते हैं। पुतिन ने एक ऐसे ड्रोन को भी तैयार किया है, जिसे सबमरीन से ही छोड़ा जा सकता है। आपको जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि रूस द्वारा तैयार किए गए इस ड्रोन में भी न्यूक्लियर हमला करने की क्षमता होगी।

रूस में इसी महीने होने वाले हैं राष्ट्रपति चुनाव:


ब्लादिमिर पुतिन दुनिया की सबसे ताक़तवर मिसाइल ताक़त दुनिया को दिखाते हुए कहा कि अब तक पूरी दुनिया में ऐसा कुछ तैयार नहीं हुआ है। पुतिन ने कहा कि अगर भविष्य में किसी ने ऐसा कुछ तैयार कर भी लिया तो हम उस समय तक उससे भी बेहतर हथियार बना लेंगे। रूस में इसी महीने चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर पुतिन काफ़ी सजग हैं। पुतिन चौथी बार राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हुए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पुतिन की यह स्पीच अपने देश की जनता को अपने कामों के बारे में बताकर उन्हें आकर्षित करना है।

Back to top button