स्वास्थ्य

खाना खाने के बाद गलती से भी न करें ये काम वरना कई बीमारियोंं से पड़ेगा जूझना

खाना खाने के तुंरत बाद न करें ये काम: अक्सर लोगों को यही लगता है कि उन्होंने खाना लिया तो बॉडी को पूरा पोषण मिल गया, जिसके बाद वो कोई भी काम बेझिझक करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद कौन सा काम नहीं करना चाहिए? क्या आप भी खाने के तुरंत ही बाद टहलने में विश्वास करते हैं? खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए, आज हम आपको उसी से रूबरू कराने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

आपको बता दें कि खाना बॉडी के लिए पोषण का सिर्फ एक स्टेप है, ऐसे में आपको खाना खाने के बाद कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे पोषण मिलने के बजाय उसका उल्टा असर पड़े। अक्सर खाने के बाद हम टहलने निकल जाते हैं, या फिर कोई और काम करने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन से काम हैं, जिन्हें खाने के तुरंत बाद तो गलती से भी नहीं करना चाहिए, वरना बीमारियां आपको जकड़ सकती है।

खाना खाने के तुंरत बाद न करें ये काम

बताते चलें कि खाना का पचना बहुत जरूरी होता है। अगर खाना पचता नहीं है, तो गैस, कब्ज जैसी बीमारियों से परेशान तो हो ही सकते हैं साथ ही जानलेवा बीमारियां भी आपको अंदर ही अंदर खत्म करने का काम भी शुरू कर सकती है। तो आइये जानते हैं कि आखिर क्या क्या काम गलती से भी नहीं करना चाहिए?

1. सिगरेट न पिएं

सिगरेट पीना तो वैसे भी बुरी लत है, ऐसे में इसे खाने के बाद पीना तो खतरे से खाली नहीं है। बता दें कि सिगरेट से हार्ट और सांस की बिमारी हो सकती हैं। जानकारों की माने तो खाने के बाद सिगरेट पीने से खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, इससे सिगरेट पीने वाले लोग जल्दी ही कैंसर की तरफ बढ़ जाते हैं। तो अगर आपको भी सिगरेट पीने की आदत है तो इसे खाने के बाद बिल्कुल भी न पिए।

2.फल न खाएं

आमतौर पर लोग खाने के साथ ही फल खाते हैं तो कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद भी फल खाने लगते हैं, ये दोनों ही तरीके बिल्कुल गलत है। बता दें कि ऐसा करने से फल पेट में चिपक जाते हैं। अगर आपको खाने के बाद फल खाना है, तो आप एक या दो घंटे बाद खाएं, वरना फल खाने का समय सुबह वो भी खाली पेट उत्तम माना जाता है।

3.चाय का परहेज करें

कई लोगों को खाने के बाद चाय पीने की भी लत होती है, ऐसे लोगों को चाय पीने से बचना चाहिए। बताते चलें कि खाने के तुंरत बाद चाय पीने से खाना पच नहीं पाता है, जिससे पेट संबंधी समस्या होती है। अगर आपको चाय बहुत ज्यादा पसंद है तो आपको एक या दो घंटे बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

4.भूख से ज्यादा खाना न खाएं

कई बार अगर आपकी पसंद का भोजन होता है, तो उसे आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। लेकिन डॉक्टर्स की माने तो खाना हमेशा आधा पेट ही खाना चाहिए, इससे पाचनतंत्र बहुत ही ज्यादा मजबूत होता है। साथ ही आपको पाचन संबंधी कोई भी बिमारी कभी भी नहीं हो सकती है। इसलिए खाना हमेशा कम ही खाना चाहिए।

5.तुरंत न नहाएं


कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाने के बाद नहाते हैं, लेकिन आपको ऐसा गलती से भी नहीं  करना चाहिए, क्योंकि नहाने से बल्ड फ्लो होता है, ऐसे में  ब्लड फ्लो बढ़ने से पेट में रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है। बता दें कि खाने से पहले नहाना चाहिए।

6. तुरंत टहलने न जाएं

यूं तो खाने के बाद टहलने की आदत बहुत अच्छी होती है, लेकिन तुरंत टहलने से इसका उल्टा असर पड़ सकता है। जब भी आप खाना खाए तो कुछ समय वहीं बैठे रहे उसे बाद थोड़ी देर के बाद आपको टहलने के लिए जाना चाहिए। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र सुचारू ढंग से काम करेगा।

7.सोना नहीं चाहिए

खाने के बाद सोना भी नहीं चाहिए, क्योंकि सोने से शरीर बिल्कुल स्थिर हो जाता है, जिससे खाना पचता नहीं है। और सुबह तक वो खाना आपके लिए मुसीबत बनने की तैयारी कर चुकी होती है। ऐसे में सोने से ठीक 2 या तीन घंटे पहले ही खाना खा लेना चाहिए।

Back to top button