बॉलीवुड

आँख मारकर प्रसिद्ध हुई प्रिया वारियर ने इस अनोखे अन्दाज़ में मनाई होली कि सबने कहा……

 प्रिया वारियर: सोशल मीडिया का ज़माना चल रहा है। यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। आज के समय में कब कौन रातों-रात स्टार बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता ही। पिछले कुछ सालों में कुछ ऐसे लोग रातों-रात पूरी दुनिया में प्रसिद्द हुए हैं, जिन्हें पहले कोई जानता भी नहीं था। आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के विडीओ और फ़ोटो देखने को मिलते हैं। इन्ही में से कुछ इस क़दर वायरल हो जाते हैं कि लोग इसके लिए पागल हप उठते हैं।

लोगों को बना दिया था अपना दीवाना:

कुछ दिनों पहले की ही बात है, अगर आपको याद होगा तो एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा था। उस लड़की का वीडियो इस लिए भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था क्योंकि इस तरह की क़ातिलाना अड़ाएँ सोशल मीडिया पर पहले कभी नहीं देखी गयी थी। जी हाँ आप बिलकुल सही समझ रहे हैं, हम बात कर रहे हैं आँख मारने वाली लड़की प्रिया वारियर की। आप तो जानते ही हैं कि किस तरह से प्रिया ने आँख मारकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

एक ही रात में बन गयीं नेशनल क्रश:

मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर | उरु अदार लव | Manikya Malaraya Song

प्रिया की ख़ूबसूरती और उसकी अदाओं ने लोगों को इस क़दर अपना दीवाना बनाया कि देखते ही देखते प्रिया एक ही रात में पूरे देश में प्रसिद्ध हो गयी। यही नहीं एक ही रात में उसे नेशनल क्रश का भी दर्जा दे दिया गया। हर तरफ़ बस प्रिया वारियर की ही बातें की जा रही थी। धीरे-धीरे लोग प्रिया के हर शौक़ और हर चीज़ के बारे में जानने के इच्छुक होने लगे। एक वीडियो वायरल होने के बाद धीरे-धीरे प्रिया के कई वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो में प्रिया हिंदी गाने गाती हुई दिखाई दे रही थीं।

ऐसी होली कभी नहीं खेली:

आपको बता दें होली के इस मौसम में लोग यह भी जानना चाहते हैं कि पूरी दुनिया तो ज़ोर-शोर से यह पर्व मना रही है लेकिन सबको अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया ने इस बार की होली कैसे मनाई। जानकारी के अनुसार इस बार प्रिया वारियर ने धूम-धाम से होली मनाई। इसका एक वीडियो प्रिया ने इंस्टाग्राम पर शेर किया है। इसके साथ ही प्रिया ने लिखा है कि, ‘ऐसी होली पहले कभी नहीं खेली’ जानकारी के लिए आपको बता दें इस होली के वीडियो में प्रिया के साथ उनकी डेब्यू फ़िल्म उरु अदार लव के ऐक्टर रोशन अब्दुल रहूफ भी हैं।

मार्क जुकरबर्ग को भी छोड़ दिया पीछे:

एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनो की केमिस्ट्री जमकर चर्चा पा रही है। इस वीडियो में भी प्रिया की अड़ाएँ देखकर लोगों का दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा है। आज से कुछ ही दिनों पहले वेलेंटाइन डे वीक में प्रिया को उस समय प्रसिद्धि मिली, जब प्रिया का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रिया एक लड़के को आँख मारती हुई दिखाई दे रही थीं, फिर क्या था, देश का हर युवा प्रिया की इस अदा पर मर मिटा। आपको बता दें प्रिया की डेब्यू फ़िल्म इस साल ईद पर रिलीज़ हो सकती है। प्रिया ने पॉप्युलैरिटी के मामले में इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग को भी काफ़ी पीछे छोड़ दिया है। इस समय इंस्टाग्राम पर प्रिया के 5 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।

Back to top button