स्वास्थ्य

ये हैं थाइराइड की समस्या के शुरूआती लक्षण, महिलाओं को रहने की ज़रुरत है बेहद सावधान

थायराइड के लक्षण: बॉडी फिट रखने की जरूरत हर किसी की होती है। ऐसे में आपको चाहिए आप अपने आपको फिट रखे ताकि किसी गम्भीर समस्या से आपको गुजरना न पड़े। बताते चले कि आजकल के दौर में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। जी हां, अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप गलती से भी नजरअंदाज न करें। आइये जानते हैं कि आखिर मोटापा आपके लिए कैसे समस्या है?

वैसे तो बढ़ता मोटापा आज हर किसी समस्या बना हुआ है लेकिन अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें क्योंकि थायराइड के कारण मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। बता दें कि थायराइड की समस्या आये दिन बढ़ती ही जा रही है, और तो और इसके चपेत में महिलाएं ज्यादा आ रही है। साथ ही आपको बता दें कि महिलाओं में ये समस्या आम हो गई है, लेकिन फिर भी ये समस्या बहुत तकलीफदेह बन चुकी है।

की बिमारी क्या है?

बता दें कि थायराइड गले की ग्रंथि है, जिससे थय्रोक्सिन हार्मोन बनता है। यह तब होता है जब हार्मोन का संतुलन जब बिगड़ने लगता है, धीरे धीरे ये एक रोग बन जाता है। बताते चलें कि हार्मोंस जब कम हो जाते है, तब शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी तेज होने लगता है और शरीर की ऊर्जा भी जल्दी खत्म हो जाती है। अगर आपको भी यह रोग होने वाला तो आपको सुस्ती आने लगती है।

एक शोध में सामने आया कि ये रोग महिलाओं में अधिक होता है।आइये जानते हैं कि आखिर थायराइड की समस्या के लक्षण क्या है?

थायराइड के लक्षण :थायराइड का पहला लक्षण : थकावट का होना

अगर बिना कामकाज किये भी आपको थकावट महसूस होती है, तो ये थायराइड के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि मेटाबॉलिज्म पर थायरॉक्सिन के प्रभाव से खाया गया खाना एनर्जी में नहीं बदल पाता, जिससे थायराइड हो सकता है।

थायराइड का दूसरा लक्षण : तेजी से वजन का बढ़ना

मोटापा हर किसी के लिए समस्या होती है, ऐसे में अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। बता दें कि तेजी से बढ़ते वजन से आपको थायराइड हो सकती है।

थायराइड का तीसरा लक्षण : तनाव में रहना

अक्सर तनाव में रहने की वजह से महिलाओं को थायराइड हो जाता है। बता दें कि ज्यादा तनाव में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि इससे हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। अगर आप डिप्रेशन में है तो फौरन हार्मोन का चेक करा लेना चाहिए, अन्यथा ये समस्या बढ़ सकती है।

थायराइड का चौथा लक्षण : मेमोरी का कम होना

अगर लगातार आपको भूलने की समस्या हो रही है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। अगर आप बात बात पे कोई चीज भूल जाती हैं, तो इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

थायराइड का पांचवा लक्षण : पेट में गडबड़ी

पेट साफ न होना अपने आप में कई बीमारियों को न्यौता देता है, ऐसे में अगर ये आपके साथ ये समस्या लगातार बनी रही तो आपको थायराइड हो सकता है, इसके लिए आपको डॉक्टर से हार्मोन चेक करा लेना चाहिए। साथ ही इसका ईलाज शुरू कर दें।

Back to top button