Viral

राशिनुसार जानिये, होली खेलने के लिए आपके लिए कौन सा रंग शुभ है

राशिनुसार होली पर लगाएं ये रंग: होली का त्यौहार बहुत ही पावन होता है, ऐसे में हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। ज्योतिष के अनुसार,आपको राशि अनुसार रंगो से ही होली खेलना चाहिए। बता दें कि रंगो का जीवन में एक अलग ही महत्व होता है, ऐसे में होली के दिन जमकर रंग खेलना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि किस राशि के जातकों के लिए कौन सा रंग शुभ होता है, तो चलिए देखते हैं कि आपके लिए कौन सा रंग शुभ है?

होली के दिन अपने राशिनुसार रंगों से खेलने से आपका भाग्य उजागर होता है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपको किस रंग के साथ होली खेलना चाहिए ताकि आपका भाग्य उदय हो?

राशिनुसार होली के रंग खेले

1.मेष राशि

इस राशि के जातको का स्वामी मंगल होता है, ऐसे में इन्हें लाल रंग से होली खेलनी चाहिए, जिससे इनके जीवन में खुशहाली आएगी। ऐसा करने से आपको धन लाभ भी होगा।

2.वृषभ राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र होता है, ऐसे में इन्हें पीले औऱ आसमानी रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से इन्हे कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3.मिथुन राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी बुध है, ऐसे में इन्हें हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन के बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही  घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

4.कर्क राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी चंद्रमा है, ऐसे में इन्हें हर रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से चंद्रमा की कृपा बरसती है। साथ ही सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

5.सिंह राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी सूर्य होते हैं, ऐसे में इन्हें लाल रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से सूर्य दोष भी दूर होता है, साथ ही आपको धनलाभ होगा।

6.कन्या राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी बुध होता है, ऐसे में इन्हें होली के दिन गाय को चारा खिलाने के साथ ही  हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। इसके अलावा नारंगी रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं।

7.तुला राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र हैं, ऐसे में इन्हें पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इनके लिए पीला रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। करियर संबधी सभी दोष दूर हो जाएंगे।

8.वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी मंगल है, ऐसे में इन्हें मंगल को खुश करने के लिए लाल रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

9.धनु राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी गुरू हैं। गुरू की कृपा पाने के लिए इन्हे पीले रंग के साथ साथ लाल रंग से भी होली खेलनी चाहिए। ऐसे में इनके सारे दुख दर्द गुरू दूर कर देते हैं।

10.मकर राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी शनि है, ऐसे में शनिदेव को खुश करने के लिए नीले और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बरसती है।

11.कुंभ राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी शनिदेव होते हैं, ऐसे में इन्हें भी नीले और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव इनकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं।

12.मीन राशि

इस राशि के जातकों का स्वामी गुरू हैं। इन्हेंं होली पीले औऱ नारंगी रंग से खेलनी चाहिए। ऐसा करने से मान सम्मान मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

Back to top button