राशिफल

राशिफल 26 फरवरी 2018 : भोलेबाबा की कृपा इन 4 राशिवालों का होगा मंगल, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 26 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 26 February 2018.

Rashifal 26 february 2018, 26 february horoscope, 26 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 26 फरवरी.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 26 February 2018.

आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें। धैर्य बनाए रखें। कार्यों में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : Rashifal 26 February 2018.

आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। बेहतर होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। काम का बोझ कम रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापारिक स्थति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : Rashifal 26 February 2018.

आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : Rashifal 26 February 2018.

आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपना पक्ष रखने से पहले औरों की बाते भी जरूर सुने। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यों को करें। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे। कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आर्थिक सुधार होगा और धन आपकी तरफ आएगा। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके बीच की कड़वाहट निश्चित ही खत्म हो जायेगी।

Rashifal 26 february 2018, 26 february horoscope, 26 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 26 फरवरी.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : Rashifal 26 February 2018.

आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का लाभ होगा। अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपका व्यय आपकी आय से अधिक होगा अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करें अन्यथा आप वित्तीय संकट में हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। नकारात्मक विचार मन को घेर सकते है। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। आलस्य छोड़कर एक-एक कर के काम हाथ में लें और काम समय पर करें। कोशिश और दूरदर्शिता से मदद मिल सकती है। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। आप निरंतर मेहनत और प्रयास से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। नए लोगों से संपर्क से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बढ़ाए। किसी घर में सदस्य से लड़ाई हो सकती है। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : Rashifal 26 February 2018.

आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उश्वति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसश्व करेगी। संतान का सुख मिलगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : Rashifal 26 February 2018.

आज आपकी नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता तथा रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button