विशेष

OMG: धोनी ने अपने हेलमेट से हटाया तिरंगे का स्टीकर, लेकिन फिर भी लोग कर रहे हैं माही की तारीफ

धोनी ने हटाया तिंरगा: भारत के पूर्व कप्तान की तारीफ तो हर कोई करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैंं धोनी। भारत के विकेटकीपर महेंद्र सिंह की लोकप्रियता का यूं तो जवाब नहीं है। लेकिन अब फिर से एक बार धोनी ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से आप धोनी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। जितनी शिद्दत से धोनी मैदान में क्रिकेट खेलते हैं, उतनी ही शिद्दत से वो भारत का सम्मान भी करते हैं। आप लोग समझ रहे होंगे कि हम धोनी की तारीफ क्यों कर रहे हैं, जबकि उन्होंने तो तिरंगे को खुद से अलग कर दिया? लेकिन इसके पीछे की वजह जानने के लिए आपको हमारी इस रिपोर्ट को आखिरी तक पढ़ना पड़ेगा।

तिरंगा देश की शान है, लेकिन धोनी ने तिरंगे को खुद से अलग किया, ऐसे में ये जानकर हर भारतीय का खून तो जरूर खौल उठता है, लेकिन वो कहते हैं न कि आधी अधूरी बातों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही उसको लेकर कोई राय बनानी चाहिए। ऐसे में इसके पीछे वजह क्या है, इसे जानने के बाद आप कोई राय बनाए, लेकिन हम यकीनन कह रहे हैं कि वजह जानने के बाद आपके दिल में धोनी का मान और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

क्रिकेट के भगवान यानि सचिन के हेलमेट में लगा तिरंगा आपको याद होगा न? अरे हां, सचिन से जुड़ी किसी भी चीज को कभी नहीं भूलाया जा सकता है, तो जाहिर सी बात है कि आपको हेलमेट पर लगा तिरंगा तो जरूर ही याद होगा। जी हां, क्रिकेट के भगवान अपने हेलमेट में तिरंगा लगाते थे। धोनी के हेलमेट में भी पहले तिरंगा लगा रहता था, लेेकिन अब धोनी ने ये तिरंगा क्यों हटाया, इसके पीछे की वजह क्या है?

तो इसलिए धोनी ने हटाया तिरंगा

दरअसल, धोनी विकेटकीपर है, ऐसे में विकेटकीपिंग करते हुए वो हेलमेट को उतार कर हाथ में रखते हैं, जिसकी वजह से कई बार उन्हें हेलमेट जमीन पर रखना पड़ता है, इससे हेलमेट पर लगा तिरंगा भी जमीन पर रहता है। जी हां, धोनी ने तिरंगे का अपमान न हो इसके लिए धोनी ने अपने हेलमेट से तिरंगे को हटा दिया है।

आपको बता दें कि एक क्रिकेटर होने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी एक आर्मी ऑफिसर भी हैं, ऐसे में उन्हें तिरंगा का सम्मान करना बहुत ही अच्छा लगता है। साथ ही वो तिरंगा का अपमान होते हुए भी नहीं देख सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें कि कई बार जल्दी में विकेटकीपर हेलमेट को यूं ही ज़मीन पर फेंक देते हैं, ऐसे में पहले धोनी हेलमेट में तिरंगा लगाए रहते थे, लेकिन अगर अब आप गौर करेंगे तो उन्होंने तिंरगा हटा दिया है।

Back to top button