राशिफल

राशिफल 24 फरवरी 2018 : शनिदेव की कृपा रहेगी आज इन 4 राशिवालों पर , पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 24 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 24 February 2018.

Rashifal 24 february 2018, 24 february horoscope, 24 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 24 फरवरी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 24 february 2018

आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मित्रों से सुख मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, आप अत्यधिक मेहनती है और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। सकारात्मक विचारों के जरिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज शुभ दिन है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। बातों को दिल पर लेने की बजाय उनमे छुपी शिक्षा ग्रहण करें। अकेलापन खत्म होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। क्रोध न करें और मन को शांत रखें। शारीरिक कष्ट कम होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आस पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है I दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत होगे। इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गणेशजी कहते हैं आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नजदीकी लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत और परिश्रम के लिए उपयुक्त समय है। अच्छा करने के बाद भी आपको बुराई मिल सकती है।

Rashifal 24 february 2018, 24 february horoscope, 24 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 24 फरवरी

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : Rashifal 24 february 2018

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। पिछले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : Rashifal 24 february 2018

आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार में तारीफ हासिल होगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : Rashifal 24 february 2018

आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। दोस्तों की मदद से आपके कार्य सफल हो सकते हैं। इस समय सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : Rashifal 24 february 2018

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : Rashifal 24 february 2018

आज समय अनुकूल हैं थोड़ी सी मेहनत से पूरा फल मिलने की संभावना हैं। आज परिजनों का सहयोग मिलेगा। और घर में शांति का माहौल रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। अगर आप लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वो आज आ सकते हैं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी। तांबे की कोई वस्तु खरीदना लाभदायक रहेगा। अपनी बोली में मधुरता रखें और दिमाग को शांत रखें। आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सहयोगियों की समस्या को धैर्य से निपटाने का प्रयास करे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : Rashifal 24 february 2018

आज आप कोई नया काम में बारे में सोच सकते है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत कार्यों में सफलता मिल सकती है। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का मधुर सहयोग मिल सकता है। धनागम के नए स्रोत बनेंगे, अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button