बॉलीवुड

क्या आपने देखा प्रियंका चोपड़ा की हमशकल को? तस्वीरें देख कर आप भी कहेंगे वाह ग़ज़ब!

प्रियंका चोपड़ा की हमशकल: बॉलीवुड में ख़ूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। इसी में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। आपको बता दें अब प्रियंका चोपड़ा केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रह गयी हैं। इस समय प्रियंका के चाहने वाले विदेशों में भी बढ़ रहे हैं। इसकी वजह है प्रियंका ने अब तक कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम किया है। प्रियंका का टीवी शो क्वांटिको काफ़ी प्रसिद्ध हुआ था। इस टीवी सिरीज़ में प्रियंका को नए अवतार में देखा जा सकता है। प्रियंका ने अपने विरोधियों के मुँह पर ताला अपने बेहतरीन काम से पहले ही लगा दिया है।

प्रियंका की कुछ फ़िल्मों में विरोधी भी करते हैं उनकी तारीफ़:

एक समय था जब प्रियंका को बॉलीवुड में काम के लिए काफ़ी स्ट्रगल करना पड़ता था। लेकिन अब समय बदल चुका है। अब सभी सितारे प्रियंका के पक्ष में चल रहे हैं। जिस भी फ़िल्म में प्रियंका होती हैं, अब उस फ़िल्म के सफलता की गारंटी होती है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक बात कही जाए तो वह ग़लत नहीं होगी कि प्रियंका ब्यूटी विथ ब्रेन वाली ऐक्ट्रेस हैं। प्रियंका ने अपने कैरियर में कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। कुछ फ़िल्मों में तो उनकी ऐक्टिंग को उनके विरोधी भी सराहते हैं।

साथ की कई अभिनेत्रियाँ हो चुकी हैं ग़ायब:

अमेरिकी एक्टर के प्यार में पागल थीं प्रियंका, रिलेशनशिप और पर्सनल लाइफ का खुद किया खुलासा

प्रियंका ने जब बॉलीवुड में क़दम रखा था तब किसी को यह यक़ीन नहीं था कि प्रियंका इतनी लम्बी पारी खेलने वाली हैं। उनके साथ की कई अभिनेत्रियों को आज मुश्किल से काम मिलता है। लेकिन प्रियंका को काम से मना करना पड़ता है। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा भी एक छोटे शहर की रहने वाली हैं। लेकिन इन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े काम किए हैं। प्रियंका की ‘बर्फ़ी’ ‘सात ख़ून माफ़’ ‘मैरीकॉम’ में दर्शकों ने प्रियंका और उनके काम को ख़ूब पसंद किया।

दुनिया में एक व्यक्ति के होते हैं सात हमशक्ल:

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि इस दुनिया में हर व्यक्ति की शक्ल के सात लोग होते हैं। इनमें से काइयों के हमशक्ल तो दिखाई भी दे चुके हैं। हालाँकि लोगों के सात हमशक्ल होते हैं या नहि, यह कह पाना बड़ा मुश्किल है। लेकिन कभी-कभी हमें किसी चर्चित हस्ती की हमशक्ल दिख जाती है तो लोग उसे बड़ा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया के इस समय में बड़े स्टार्स के हमशक्ल को भी उसी स्टार की तरह तवज्जो मिलने लगती है। आजकल प्रियंका चोपड़ा की हमशकल मिल गयी है और वह आजकल इंटरनेट पर ख़ूब वायरल भी हो रही है।

पहले भी दो प्रियंका चोपड़ा की हमशकल  मिल चुकी है :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में न्यूयॉर्क की मॉडल मेगन मिलन ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। मेगन की फ़ोटो ख़ूब वायरल भी हो रही है। मेगन की फ़ोटो को वायरल होने के पीछे एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि मेगन की शक्ल बिलकुल प्रियंका चोपड़ा जैसी लगती है। मेगन की अगर सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल की छान-बिन की जाए तो पता चलेगा कि मेगन की पिछली कई फ़ोटो बिलकुल प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल में खींची गयी हैं। फ़ोटो देखकर ऐसा लगता है कि वह प्रियंका को काफ़ी समय से फ़ॉलो कर रही हैं। इससे पहले पाकिस्तानी मॉडल जहाले अफ़रीदी और बैंकुअर की रहने वाली नवप्रीत बंगा को भी प्रियंका चोपड़ा का हमशक्ल कहा जा चुका है।

Back to top button