समाचार

महेंद्र सिंह धोनी के कैरियर मैं ला सकता है तूफ़ान, पत्नी साक्षी सिंह धोनी का ये कांड!

अभी हाल में ही भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवनी पर बनी फिल्म धोनो सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म अभी तक बहुत सफल रही है और पुरे बॉलीवुड में अब तक की जितनी जीवनी पर आधारित फिल्म बनी है उनमे सबसे ज्यादा कमाई करने का श्रेय हासिल किया है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में एक बड़े भूचाल ने कदम रख दिया है। अपनी फिल्म के कामयाबी का ढंग से जश्न भी नहीं मनाया था कि उनके पत्नी साक्षी सिंह धोनी का एक मामला सबके सामने आ गया है। दरअसल निरवाणा कंट्री के निवासी डेनिस अरोड़ा ने सुशांत लोक थाने में उनकी पत्नी साक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है .  भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कैरियर डूबा सकता है पत्नी साक्षी का ये कांड!

8-sakshi_dhoni-bccl_1368435451

बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए की इस धोखाधड़ी में धोनी की पत्नी साक्षी और चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी का यह मामला कंपनी में शेयर खरीदने के लिए एग्रीमेंट करने के बाद पूरा पैसा नहीं देने से जुदा हुआ है। सूत्रों के अनुसार रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड का शेयर जिम चलाने वाली कंपनी स्पोर्ट्स फिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड में है। इस कंपनी में निदेशक के पद पर धोनी की पत्नी साक्षी, अरुण पांडेय, शुभावती पांडेय एवं प्रतिमा पांडेय हैं। सूत्रों के अनुसार आपसी मतभेद होने की वजह से साक्षी की कंपनी के निदेशकों ने अरोरा का शेयर खरीदने के लिए समझौता कर लिया था। डेनिस ने उनपर यह आरोप लगाया है कि समझौता लगभग 11 करोड़ में किया गया था। शुरुआत में उन्हें केवल 2 करोड़ 25 लाख ही दिए गए थे बाकी के बचे पैसे 31 मार्च 2016 तक दिए जाने थे। समझौते में तय किया गया पैसा अभी तक नहीं मिला है इसीलिए यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीँ अरुण पांडेय रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने बताया कि जीतने पैसे अरोरा को दिए गए हैं, अभी तक उन पैसों के भी शेयर नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साक्षी कुछ समय पहले ही इस कंपनी को छोड़ चुकी हैं ऐसे में एफआईआर में उनका नाम कैसे आया यह सोचने वाली बात है।

हालाँकि अभी तक किसी का भी इस गंभीर मुद्दे पर अपना मुँह नहीं खोला है। लेकिन यह साफ़ है कि इस तरह की ख़बरें अगर मीडिया में आती रही तो क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की छवि को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। शायद इस तरह का मामला जो उनकी पत्नी से जुदा हुआ हो उनका कैरियर भी डूबा सकता है।

Back to top button