विशेष

इस नज़ारे को देखकर नहीं कर पाएँगे यक़ीन, गुफा के अंदर ही मौजूद है बादल, नदी, पहाड़ और जंगल

दुनिया की सबसे लम्बी गुफा : प्रकृति द्वारा रचित इस दुनिया में कई ऐसी अद्भुत चीज़ें हैं, जिन्हें देखने के बाद एक बार अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं होता है। प्रकृति ने ही इस पृथ्वी को मनुष्यों के जीवन लायक बनाया है। नदी, पहाड़ और जंगल की रचना करके मनुष्यों को एक वरदान दिया है। आज भी इस प्रकृति के कुछ ऐसे रहस्य हैं, जिनका ख़ुलासा नहीं हो पाया है। वैज्ञानिक भी प्रकृति के इन रहस्यों के बारे में जानकार हैरान हैं। आज हम आपको प्रकृति की एक ऐसी ही रचना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार यक़ीनन आप हैरान हो जाएँगे।

कहा जाता है दुनिया की सबसे लम्बी गुफा:

आज से कुछ सालों पहले वियतनाम में एक गुफा की खोज की गयी थी। आपको बता दें इस गुफा के बारे में जानकार आप सच में हैरानी में पड़ जाएँगे। इस गुफा को हांग सान दोंग नाम से जाना जाता है। इसे दुनिया की सबसे लम्बी गुफा का भी ख़िताब मिला हुआ है। इस गुफा की लम्बाई लगभग 9 किलोमीटर है और चौड़ाई 200 मीटर है। यह गुफा 150 मीटर ऊँची भी है। सबसे हैरन करने वाली बात यह है कि इस गुफा के अंदर जंगल से लेकर बादल, नदी और पहाड़ के साथ ही बहुत कुछ है।

जाना जाता है वियतनाम की ग्रेट वॉल के नाम से:

दुनिया की सबसे लम्बी गुफा

पहले यह गुफा बंद थी लेकिन 2013 में इसे पर्यटकों के लिए भी खोल दिया गया। यहाँ जाने के लिए लोगों को इजाज़त लेनी पड़ती है। हर साल सिर्फ़ 250-300 पर्यटकों को ही अंदर जाने की इजाज़त दी जाती है। जानकारी के अनुसार इस बार वियतनाम सरकार 900 पर्यटकों को अंदर जाने की परमिशन दे सकती है। आपको बता दें यह अद्भुत गुफा क्वांग विन्ह के फांग न्हा-के बंग नेशनल पार्क में स्थित है। इसे वियतनाम की ग्रेट वॉल के नाम से भी जाना जाता है।

सूरज की रौशनी भी पहुँचती है गुफा के अंदर:

दुनिया की सबसे लम्बी गुफा

इस गुफा में गूँजने वाली हवा और आवाज़ को बाहरी गेट पर भी सुना जा सकता है। इस गुफा की खोज 1991 में एक स्थानीय युवक खानह ने की थी। इस गुफा को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान 2009 में उस समय मिली जब ब्रिटिश असोसीएशन ने हस्तक्षेप किया। एक बार ब्रिटिश के गुफा शोधकर्ताओं ने फांग न्हा नेशनल पार्क का दौरा किया।

इसी असोसीएशन ने पहली बार दुनिया को इस गुफा के बारे में बताया। वैज्ञानिकों ने गुफा में स्थित 200 मीटर ऊँची दीवार को पार किया, इसके बाद इसमें प्रवेश करने के दो रास्तों का पता लगाया। आपको बता दें इस गुफा में सूरज की रौशनी भी पहुँचती है।

1.91 लाख रुपए है गुफा में एंट्री फ़ीस:

दुनिया की सबसे लम्बी गुफा

गुफा के अंदर पर्यटकों को जाने की इजाज़त अगस्त से पहले ही दी जाती है, क्योंकि अगस्त के बाद गुफा में मौजूद नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इस साल पहली बार गुफा में 900 से ज़्यादा पर्यटकों को जाने का मौक़ा मिलेगा। इस गुफा में जाने वाले पर्यटक चार दिन और तीन रातें बिताएँगे। गुफा में जाने के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है। आपको बता दें गुफा में जाने के लिए एक टिकट के लिए आपको 1.91 लाख रुपए चुकाने होंगे। जो भी पर्यटक गुफा में जाने के लिए टिकट ख़रीदते हैं, उन्हें छः महीने की सरवाइवल की ट्रेनिंग दी जाती है। गुफा में जाने वाले पर्यटकों का फ़िटनेस टेस्ट भी किया जाता है।

Back to top button