Trending

राशिफल 21 फरवरी 2018 : आज इन 4 राशिवालों के लिए होगा आर्थिक आज़ादी का दिन, मिलेगी सफलता

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 21 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 21 February 2018.

Rashifal 21 february 2018, 21 february horoscope, 21 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 21 फरवरी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 21 february 2018

आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : Rashifal 21 february 2018

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी। लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। वाणी की कुशलता से लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। कृषि कार्यों में तनाव हो सकता है। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी, इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। व्यापार धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : Rashifal 21 february 2018

आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आ सकता है। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आप सलाह के लिए किसी को ढूंढ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुराने दोस्त से मनमुटाव दूर होगा। धर्म-कर्म की आस्था बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। अस्वस्थता हावी रहेगी। राज्य से संकट होगा। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी और अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : Rashifal 21 february 2018

आज आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। अपने विवाद को बढ़ावा न दें। आपका पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें। सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। गुणवत्ता एवं बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा।

Rashifal 21 february 2018, 21 february horoscope, 21 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 21 फरवरी

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। खर्च पर संयम रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचार आपकी सफलता में अवरोध पैदा कर सकते है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। कारोबार के हालात सामान्य रहेंगे। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ती आपकी अच्छी आदते हैं इसे बढ़ावा देना तथा इसके लिये जरुरत अनुसार सहयोग लेने की सलाह आपको दी जाती हैं। याद रखें इससे आपके जीवन शैली में भी सुधार आयेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : Rashifal 21 february 2018

आज आप व्यवसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वेतनवृद्धि के लिए योग्यता का आकलन हो सकता है, जो बहुत धीमी गति से होगा। ऐसे में आज आप दफ्तर में अपने साथियों और अधीनस्थों से मदद की बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें। हालांकि इसके बावजूद आपको अपनी श्रेष्ठता साबित करने के मौके मिलेंगे आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : Rashifal 21 february 2018

आज आपके आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। आज आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88