विशेष

इस लड़की के पास है अद्भुत शक्ति, कलयुग में भी है इसके पास तीसरी आँख

तीसरी आँख: इस दुनिया में कई तरह के लोग हैं। इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास दैवीय शक्तियां हैं। अक्सर आपने ऐसा किसी फिल्म में देखा होगा। फिल्म में देखकर मन में यही ख़याल आता था कि क्या सच में भी ऐसे लोग होते हैं क्या? हालाँकि उस जैसी तो नहीं लेकिन हाँ लोगों के पास भी शक्तियां होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही दैवीय शक्ति प्राप्त लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आँखों पर पट्टी बाँधकर भी सबकुछ देख और पढ़ लेती है।

लड़की ने जागृत कर लिया है अपनी तीसरी आँख:

इस लड़की के बारे में लोग यह भी कह रहे हैं कि लड़की ने अपनी शक्तियों से अपनी तीसरी आँख को खोल लिया है। इसी वजह से वह आँखों पर पट्टी बांधकर भी किसी चीज को देख या पढ़ सकती है। तीसरी आँख होने की बात अक्सर भगवान शंकर के बारे में की जाती है। धार्मिक लोगों का कहना है कि भगवान शंकर ही एक ऐसे देवता हैं, जिन्होंने अपनी तीसरी आँख जागृत की है। ठीक वैसे ही इस लड़की ने भी अपनी तीसरी आँख को जागृत कर लिया है। क्या आपको इन सब बातों पर यकीन है?

लड़की को पट्टी बाँधने के बाद भी दिखाई देता है सबकुछ:

अगर आप इन सभी बातों पर यकीन नहीं करते हैं तो आपको इस लड़की के बारे में जरुर जानना चाहिए। लड़की को लोग योगमाता के नाम से भी जानते हैं। लोगों का मानना है कि इस लड़की के अन्दर कुछ दैवीय शक्तियां हैं। जानकारी के अनुसार यह लड़की नॉर्थ कैरोलिना में रहती है। लड़की का कहना है कि अगर वह अपने आँखों पर पट्टी बाँध लेती है तो उसे तीसरी आँख से सबकुछ दिखाई देता है। हालाँकि मेडिकल जगत में इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ऐसा हो सकता है।

लड़की ने इसके लिया भारत के गुरु नित्यानंद से लिया है प्रशिक्षण:

इस लड़की का यह टैलेंट ही है कि वह अपनी आँखों पर कैसी भी पट्टी बांधकर किसी भी चीज को आसानी से देख और पढ़ सकती है। इस लड़की ने बताया कि इसके लिए उसने भारत के गुरुकुल से एक कोर्स किया हुआ है। इस कोर्स को गुरु नित्यानंद ने करवाया है। शुरुआत में जब लोगों को इस लड़की के बारे में पता चला तो लोगों ने सोचा कि यह एक धोखा होगा। लेकिन जब लोगों के सामने लड़की ने करके दिखाया तब लोगों को भी यकीन हो गया कि लड़की के अन्दर सच में कोई शक्ति है। लड़की ने अपने इस टैलेंट को आस-पास ही नहीं बल्कि सेमिनार में भी दिखाया है।

सबके सामने करके दिखाती है अपना यह करतब:

इस बारे में लड़की की माँ का कहना है कि उसकी बेटी बहुत सकारात्मक सोच वाली है और इसके अंदर आत्मविश्वास भरा हुआ है। अपनी इसी खासियत की वजह से वह किसी भी बुक को अपने आँखों पर पट्टी बांधकर भी पढ़ सकती है। लड़की के इस टैलेंट को आप गलत नहीं बता सकते हैं, क्योंकि वह किसी पर्दे के पीछे से नहीं बल्कि सबके सामने ऐसा करके दिखाती है। इस लड़की ने अपने गुरु से यह विद्या सीखी है। लड़की की इस कला को देखकर यही लगता है कि इसे कोई भी अभ्यास करके सीख सकता है। हालाँकि इसमें थोड़ी मुश्किलों का सामना तो करना ही पड़ेगा पर इसे सीखा जा सकता है।

Back to top button