बॉलीवुड

जब राजनेता के बेटे से ना हो पाई शादी तो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुआ किसी और से प्यार, फिर जो हुआ

मुंबई: अक्सर हम आपको बॉलीवुड के बारे में बताते रहते हैं कि यहाँ पर रिश्ते कब बनते और बिगड़ते हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहाँ आज जो किसी और के साथ टहलता हुआ दिखाई दे रहा है, जरुरी नहीं है कि कल भी उसी के साथ दिखाई दे। अक्सर यहाँ समय के साथ लोग बदलते हुए दिखाई देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समय के साथ बदलने में माहिर है। एमी कर रही है अरबपति को डेट 

एमी कर रही हैं एक ब्रिटिश अरबपति को डेट:


जी हाँ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एमी अपनी आने वाली फिल्म 2.0 को लेकर नहीं बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा चर्चा में छाई हुई हैं। अगर आपको याद होगा तो कुछ दिनों पहले तक एमी का रिश्ता राजनेता और एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतिक बब्बर के साथ था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब ख़बरें आ रही हैं कि एमी इन दिनों एक ब्रिटिश अरबपति को डेट कर रही हैं।

दोस्त के जरिये हुई थी 2015 में मुलाकात:


जिस ब्रिटिश अरबपति को एमी डेट कर रही हैं उसका नाम जॉर्ज पानायियोटो को डेट कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रतिक और एमी का रिश्ता उस मुकाम तक पहुँच गया था जब दोनों हमेशा के लिए एक दुसरे के होने वाले थे। यानि दोनों शादी करने वाले थे। अब दोनों किस वजह से अलग हो गए, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि जॉर्ज से एमी की मुलाकात 2015 में एक फ्रेंड के जरिये हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी समय से दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे हैं।

छुट्टी मनाने दोनों गए थे मेक्सिको:


एमी पिछले साल क्रिसमस और न्यू इयर मनाने के लिए अपने परिवार के साथ लन्दन गयी हुई थी। वहां पर जॉर्ज भी पहुंचे हुए थे। जानकारी के अनुसार ये दोनों वहीँ से छुट्टियाँ मनाने के लिए मेक्सिको चले गए थे। इसके बाद एमी के बर्थडे पर भी जॉर्ज उनके साथ छुट्टी पर गए थे। एमी के नए बॉयफ्रेंड जॉर्ज इंग्लैंड के रियल एस्टेट टायकून एंड्रियास पानायियोटो के बेटे हैं। वहीँ उनका अपना खुद का एक बहुत महंगा नाईट क्लब Queen’s City भी है। अगर प्रतिक बब्बर की बात करें तो 22 जनवरी 2018 को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ सगाई कर ली है।

पिछले 6 महीने से ही कर रहे थे एक दुसरे को डेट:


जानकारी के अनुसार दोनों की सगाई लखनऊ में हुई थी। उनकी सगाई में परिवार के लोग और कुछ करीबी मित्र ही शामिल थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दुसरे को पिछले 8 सालों से जान रहे हैं। लेकिन दोनों एक दुसरे को केवल 6 महीने से ही डेट कर रहे थे। सान्या ने लन्दन फिल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया है। सान्या कई फिल्मों में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में कर चुकी हैं।

Back to top button