विशेष

इस मटन वाली को देखकर भूल जायेंगे आँख मारने वाली प्रिया को, यकीन ना हो तो खुद ही देख लें

ताइवान की मटन वाली: सोशल मीडिया के इस जमाने में कब कौन वायरल होकर प्रसिद्धि पा ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज के समय में एक ही रात में स्टार बनने वालों की कमी नहीं है। अचानक से कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर आता है और रातों-रात आग की तरह पूरी दुनिया में फ़ैल जाता है। ऐसे ही आज के समय में कई लोगों ने प्रसिद्धि पायी है। प्रसिद्धि पाने वाले इन लोगों में से कईयों को तो किसी ने पहले देखा भी नहीं था।

अपने एक्सप्रेशन से कर दिया था सबको मदहोश:

मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर | उरु अदार लव | Manikya Malaraya Song

हाल ही में भारत के रहने वाले युवाओं को त्रिसूर की वाली प्रिया वारियर ने आँख मारकर अपना दीवाना बना दिया था। लोगों के ऊपर प्रिया का ऐसा जूनून सवार हुआ कि एक ही रात में लोगों ने प्रिया को नेशनल क्रश बना दिया। हर तरफ लोग प्रिया की चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसे भी देखो वह यही कहते हुए दिखाई देता था कि क्या तुमने देखा प्रिया का आँख मारने वाला वीडियो। प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से सभी को मदहोश कर दिया था।

ताइवान की मटन वाली को देखने के लिए लोग इकठ्ठा हो रहे हैं दुकान पर:

लेकिन जनाब यह सोशल मीडिया का दौर है। यहाँ हमेशा के लिए किसी को कोई याद नहीं रखता है। आज प्रिया है तो कल कोई और होगा, जिसके लोग दीवाने हो जायेंगे। अब आप भी प्रिया वारियर को भूल जाइये। आजकल सोशल मीडिया पर कोई आँख मारने वाली लड़की नहीं बल्कि ताइवान की मटन वाली छाई हुई है। अब लोग इस मटनवाली के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ताइवान की रहने वाली इस मटनवाली को लोग केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं फॉलो कर रहे हैं, बल्कि इनकी दुकान पर भी खूब भीड़ इकट्ठी हो रही है।

एक ही रात में दुकान की बिक्री बढ़ गयी कई गुना:

इस समय ताइवान ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक कोने में इस मटनवाली की चर्चा हो रही है। अब यह मटनवाली लोगों को अपने हुश्न से पागल बनाए हुए है। लोग इसकी एक झकल पाने के लिए दूर-दूर से इसकी दूकान पर जा रहे हैं। एक ही रात में इसके दुकान की बिक्री कई गुना बढ़ गयी है। आपको बता दें इस मटनवाली का नाम लिटिल पिच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लिटिल पिच पेशे से एक मॉडल हैं। पिछले कुछ महीनों से यह सेल्सगर्ल का काम कर रही हैं।

बिक्री बढ़ाने के लिए किया मॉडल को हायर:

दरअसल मटन शॉप के मालिक को पिछले कुछ महीनों से काफी नुकसान हो रहा था। इसके बाद उसने एक तरकीब सोची और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए एक मॉडल को हायर किया। यह मॉडल दुकान पर फ़ूड सर्व करने का काम करती है। साधारणतौर पर यह देखा गया है कि कोई बड़ी कम्पनी अपने किसी प्रोडक्ट को बेचने के लिए मॉडल रखती है लेकिन इस दुकानदार ने तो एक मॉडल को फ़ूड सर्व करने का काम दे दिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि दूकानदार की यह तरकीब काम कर गयी और दुकान की बिक्री पहले से कई गुना बढ़ गयी है।

Back to top button