बॉलीवुड

फिक्स हो गया, ये टॉप मॉडल होगी सलमान खान की दुल्हन, सलमान की मां ने भी कर दी है ‘हाँ’

मुम्बई – सलमान खान की शादी कब होगी? ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब शायद ही किसी के पास हो।  सलमान खान की शादी कब होगी? इसका जवाब सिर्फ एक शख्स दे सकता है वो है खुद सलमान खान। हालांकि उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है लेकिन हर कोई सालो से इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेचैन है कि वो शादी कब करेंगे। सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिनके लव अफेयर के चर्चे हमेशा ही सुर्खियों में रहे। आज हम सबसे पहले बात करते हैं बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय के साथ उनके अफेयर की।

विश्व सुन्दरी बनने के बाद ऐश्वर्या और सलमान के अफेयर के लव अफेयर चर्चा में रहे शुरू हो गए। ऐश्वर्या का नाम सबसे पहले सलमान के साथ जुड़ा। कहा जाता था कि सलमान और ऐश्वर्या बॉलीवुड एक दुसरे के प्यार में पागल थे। दोनों की लव स्टोरी हम दुल दे चुके के सेट से शुरु हुई थी। कई मौकों पर दोनों के बीच काफी नजदिकियां दिखी, लेकिन बॉलीवुड कि अन्य लव स्टोरियों के जैसे ही इस लव स्टोरी का अंत भी काफी बुरा हुआ।  सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और सलमान अभी तक कुवांरे हैं। हालांकि, इसके बाद सलमान के अफेयर की कई खबरे सामने आई लेकिन मामला शादी तक नहीं पहुंच सका। सालों से इस बात कि खबर आ रही है कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से शादी कर लेंगे।

सलमान खान की शादी कब होगी :

लेकिन, सलमान खान की शादी कब होगी? यह आज भी एक सवाल ही बना हुआ है। भले ही सलमान का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका हो लेकिन कई सालों से रोमानियाई की रहने वाली एंकर और मॉडल यूलिया वंतूर के साथ उनका अफेयर सबसे सामने है। भले ही सलमान और यूलिया ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की बात को स्वीकर न किया हो लेकिन सभी लोग इस बात को जान चुके हैं कि दोनों काफी समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद कहा जा सकता है कि जल्द ही सलमान के घर शादी की शहनाई बज सकती है।

सलमान की मां सलमा ने  सलमान की शादी के लिए हां कर दिया है :

खबर के मुताबिक, सलमान की मां सलमा ने भी यूलिया और सलमान की शादी के लिए हां कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा करते हुए कहा जा रहा है कि इस महाशिवरात्र‍ि के मौके पर सलमान खान के फॉर्महाउस के पास एक मंदिर में पूजा रखी गई थी, जिसमें यूलिया और सलमान की मां को एक साथ पूजा करने के लिए जाते हुए देखा गया था। इससे पहले भी यूलिया को कई बार सलमान की मां के साथ देखा गया है। कोई भी पार्टी हो या पूजा हो यूलिया हर मौके पर सलमान के घर उपस्थित रहती हैं। यहां तक की उन्हें कई बार सलमान के साथ बाहर आते जाते भी देखा गया है। वो सलमान खान के हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान की फैमिली यूलिया को अपने घर का सदस्य मानती है। यही वजह है कि दोनों की शादी की खबरे आये दिन मीडिया में सामने आती रहती हैं। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान और लूलिया वंतूर जल्दी ही शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि लूलिया वंतूर रोमानिया में खासी पहचान रखती हैं। लूलिया एक फेमस मॉडल और टीवी एंकर हैं। शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई और दोनों तभी से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये सब देखकर हम कह सकते हैं कि सलमान खान की शादी कब होगी? इसका जवाब हमें जल्द ही मिल सकता है।

Back to top button