विशेष

सौरमंडल के इन 2 ग्रहों पर पानी की नहीं बल्कि होती है हीरे की बरसात, जानें हैरान करने वाली बातें

सौरमंडल : ज़रा सोचिये उस समय क्या होगा, जब पानी की जगह हीरे की बारिश होने लगे? अगर ऐसा होने लगे तो दुनिया में हीरे की कोई कमी नहीं रह जाएगी। भले ही यह सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन वृहस्पति और शनि ग्रह पर हीरे की ही बारिश होती है। जी हाँ जानकर हो गए ना आप हैरान। सौरमंडल में ऐसी कई और घटनाएं होती हैं जो इंसानों की समझ से बाहर है। आपको भले ही इस बात पर यकीन ना हो लेकिन इस बात को वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके दिमाग को हिला कर रख देगी।

सौरमंडल के दिमाग चकराने वाले तथ्य:

*- यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कोनसिन-मेडिसन के केविन बैनेस और नासा के जेपीएल के साथ कैलिफोर्निया स्पेसिअलिटी की टीम मिलकर यह दावा कर चुकी है। एनुअल मीटिंग के दौरान वैज्ञानिकों ने यह दावा किया था कि इन ग्रहों पर गरज, चमक और तूफ़ान के साथ ओलावृष्टि मीथेन को कार्बन में बदल देती है। जो गिरने के बाद ठोस होकर ग्रेफाईट बन जाती है। फिर धीरे-धीरे वह हीरा बन जाता है।

*- इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इंसान की मृत्यु के बाद उसकी राख को आतिशबाजी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भले ही यह सुनने में थोडा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिलकुल सच है। एक फायरवर्क कंपनी एक ऐसी स्कीम चला रही है, जिसमें मरने के बाद व्यक्ति की राख को पटाखों में भरकर आतिशबाजी की जाती है। कंपनी का इस बारे में कहना है कि ऐसा करने से मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है।

*- जानकारी के लिए आपको बता दें कि heavinly stars नाम की कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि किस तरह से अपने किसी खास की मौत हो जानें पर उसे अनोखे ढंग से विदाई दी जा सकती है। वेबसाइट में बताया गया है कि सबसे पहले दफनाये हुए व्यक्ति की बॉडी को राख में बदल दिया जाता है फिर उस राख को पटाखों में भर दिया जाता है। इसके बाद मरने वाले व्यक्ति के परिवार वालों को यह पटाखे भेज दिए जाते हैं।

*- जब एक कुत्ता टॉयलेट कर रहा होता है तो वह उस समय बहुत ज्यादा डरा हुआ होता है। ऐसे में वह हर समय अपने मालिक की तरफ घूरकर सुरक्षा की उम्मीद करता है।

*- एक बहुत चर्चित विडियो गेम सुपर मारियों के बारे में ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि मारियों अपने सर से पत्थर तोड़ता था, जबकि मारियों अपने हाथ से पत्थर तोड़ता था।

*- घोंघे के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके शरीर में एक ऐसा पदार्थ होता है, जिससे वह ब्लेड की धार के ऊपर भी बिना कटे आसानी से चल सकता है।

*- इस बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं कि पाइनएप्पल ऊपर से नहीं बल्कि नीचे की तरफ से उगता है।

*- यह जानकारी सच में हैरान करने वाली है। सांप के बच्चों को उल्लू पकड़कर मार नहीं देते हैं बल्कि उन्हें पालकर रखते हैं।

*- हर साल मंगल ग्रह पर भेजा गया रोबोट रोवर अपना जन्मदिन खुद ही मनाता है। केवल यही नहीं वह खुद के लिए गाना भी गाता है।

*- भारत में पिपलान्त्री नाम का एक गाँव है, जहाँ लड़की के पैदा होने पर 111 पौधे लगाए जाते हैं।

*- शहद के बारे में यह फैक्ट्स जानकर आप सच में हैरानी में पड़ जायेंगे। शहद कभी भी खराब नहीं होता है। शहद को 3 हजार साल बाद भी खाया जा सकता है।

Back to top button