विशेष

व्यक्ति ने कहा 2030 से जाकर लौटा हूँ, बतायी भविष्य की अजीबो बातें जिसे लाइ डिटेक्टर ने माना सच

वाशिंगटन: हाल ही में एक अमेरिकी व्यक्ति ने बहुत ही चौकानें वाला दावा किया है। व्यक्ति ने 2030 में जाकर वापस लौटा है केवल यही नहीं उस व्यक्ति ने भविष्य की ऐसी-ऐसी बातें भी बतायी है, जिसपर ना चाहते हुए भी लोगों को भरोसा करना पद रहा है। हाल ही में नोहा नाम के एक व्यक्ति ने एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि व्यक्ति की सभी बातों को लाइ डिटेक्टर ने भी सही माना है।

नोहा का दावा:

*- नोहा ने बताया कि वह 2030 में जाकर वापस आया है। नोहा ने अपना सबसे पहला दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर किया। उसका कहना है कि भले ही इस समय डोनाल्ड ट्रम्प के ऊपर कई विवाद चल रहे हैं, लेकिन तमन विवादों के बाद भी अगली बार वही राष्ट्रपति चुने जायेंगे।

*- नोहा ने कहा कि आने वाले समय में 2020 में फिर से डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जायेगा। इसके साथ ही उस समय तक हमारे पास ऐसे रोबोट्स भी होंगे जो घर का पूरा काम आसानी से कर सकेंगे।

*- अगला दावा मोबाइल फ़ोन को लेकर था। नोहा ने बताया कि 2020 तक मोबाइल फ़ोन का आकर हद से ज्यादा बड़ा हो जायेगा।

*-अगला दावा किसी को भी हैरानी में डाल सकता है। नोहा ने कहा कि 2028 में इंसान आसानी से मंगल ग्रह पर आ जा सकेंगे। केवल यही नहीं इसी साल टाइम मशीन का भी निर्माण हो जायेगा और लोग इससे आसानी से टाइम ट्रेवल करेंगे।

*- नोहा ने अगला दावा कैंसर की बिमारी को लेकर किया। उसने बताया कि आने वाले समय में कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी का आसानी से इलाज किया जा सकेगा।

मीडिया में नोहा को बताया जा रहा है पागल:

आपको बता दें नोहा के कुछ दावे तकनिकी के हिसाब से संभव थे, जबकि उसके कुछ दावे सच में हैरान करने वाले थे, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल था। लेकिन जब एक शो के दौरान नोहा के इन्ही दावों के साथ लाइ डिटेक्टर टेस्ट किया गया तो यह बात सामने आई कि जो भी वह बोल रहा है सब सच है। इसके बाद से नोहा को कई लोग सच बता रहे हैं, जबकि वहीँ दूसरी तरफ मीडिया में नोहा को पागल बताया जा रहा है।

दुबारा राष्ट्रपति चुने जायेंगे डोनाल्ड ट्रम्प:


जनकारी के लिए आपको बता दें कि जब नोहा रेडियो स्टेशन में इंटरव्यू दे रहे थे तब उनके दावों के बारे में सुनकर रेडियो जॉकी भी हैरान हो गए थे। दूसरी रेडियो जॉकी ने भी नोहा से भविष्य की बातें पूछी। नोहा ने बताया कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर की बेटी येलांडा आने वाले समय में अमेरिकी राजनीती में अहम भूमिका निभाएंगी। ट्रम्प के ऊपर तमाम विवाद हैं लेकिन इसके बाद भी वह आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीतेंगे और एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। नोहा की बातों पर आसानी से यकीन कर पाना सच में किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

Back to top button