स्वास्थ्य

इन खतरनाक बिमारियों से आपका बचाव करते हैं ये फल, जानिए और करिए इनका सेवन

फल: आज के समय में व्यक्ति की लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव हुए हैं, इसका नतीजा यह हुआ है कि व्यक्ति समय से पहले ही कई तरह की बिमारियों की चपेट में आ गया है। आज ज्यादातर लोग असंतुलित और गलत खान-पान के चक्कर में पड़ गए हैं। युवा पीढ़ी तो पूरी की पूरी बाहरी खाने के ऊपर ही निर्भर रहने लगी है। युवाओं को आजकल जंक फ़ूड ज्यादा रास आने लगा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि वह साधारण बिमारी से लेकर किसी भयंकर बिमारी की चपेट में भी आसानी से आ जा रहे हैं।

खान-पान में शामिल करें संतुलित भोजन:

कई बीमारियाँ तो केवल खराब खान-पान की वजह से होती हैं। व्यक्ति का खान-पान ही उसके अच्छे स्वास्थ्य का निर्धारण करता है। इसीलिए हर व्यक्ति को अपने खान-पान में संतुलित भोजन शामिल करना चाहिए। फलों के सेवन को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही अच्छा माना गया है। अगर आपको कुछ बिमारियों से बचना है तो आपको कुछ फलों का नियमित सेवन करना होगा। जानकारी के मुताबिक इन फलों से व्यक्ति की बॉडी को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल मिलते हैं, जो बिमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं।

कई बिमारियों में रामबाण इलाज का काम करते हैं फल:

प्राचीन समय में लोगों के पास खाने के लिए अनाज नहीं हुआ करता था। वह फलों को खाकर ही अपना गुजारा किया करते थे। यही वजह थी कि उनका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा था और वह काफी समय तक जीते भी थे। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई बिमारियों में रामबाण का काम करती हैं। इनको खाते ही वह बिमारी हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

इस बिमारी में खाएं ये फल:

*- पपीता:

पपीता एक ऐसा फल है जो पेट सम्बन्धी सभी तरह की बिमारियों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। इसके साथ ही आज के समय में ज्यादातर लोग मसाले वाला खाना खाने की वजह से पाइल्स की समस्या से भी ग्रस्त हैं। पपीता के बारे में कहा जाता है कि इसका सेवन करने से पाइल्स की समस्या से जल्दी ही राहत मिलती है।

*- तरबूज:

तरबूज एक रसीला फल होता है जो ज्यादातर गर्मी के मौसम में खाया जाता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह ठंढा भी होता है। इसका सेवन भही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही तरबूज का सेवन स्किन और हार्ट की बिमारियों को दूर रखने के लिए भी खाया जा सकता है।

*- अमरुद:

अमरुद फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसके अन्दर कई विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। अमरुद के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इसके सेवन से हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

*- जामुन:

जामुन फल में खनिज तत्वों की भरमार होती है। यह भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा कहा जाता है कि जामुन के सेवन से पेट के कीड़ों से राहत मिलती है।

*- आम:

आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है। इसकी मीठी-मीठी खुशबू किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। डॉक्टरों के अनुसार आम के सेवन से किडनी के स्टोन को आसानी से दूर किया जा सकता है।

*- अंगूर:

अंगूर का खट्टा मीठा स्वाद अपने आप में लाजवाब होता है। अंगूर में भी कई तरह के तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। अंगूर के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है।

Back to top button