विशेष

अपनी कातिल अदाओं से सबको घायल करने वाली लड़की का एक और वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लगी आग

मुंबई: सोशल मीडिया के इस जमाने में कब क्या हो जाता है, लोगों को इस बात की ज़रा भी भनक नहीं रहती है। सोशल मीडिया की वजह से आज हर एक व्यक्ति पत्रकार बना हुआ है। आज दुनिए के किसी कोने की भी खबर एक पल में सबको मिल जाती है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। अगर दुनिया के किसी कोने में कोई बात होती है तो वह सोशल मीडिया पर तुरंत ट्रेंड करने लगती है। पूरी दुनिया को उस बात को फैलने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। कई बार वह चीज बहुत ज्यादा वायरल भी हो जाती है।

हर युवा हार चूका है कातिलाना अदाओं पर अपना दिल:

पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर कुछ चीजें ऐसी वायरल हो रही हैं कि पुरे देश में केवल उसी की बात की जा रही है। जैसा कि इस समय वेलेंटाइन डे का समय चल रहा है और ऐसे में मलयाली फिल्म की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के एक गाने का क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश की ही चर्चा हो रही है। देश का हर युवा प्रिया प्रकाश की कातिलाना अदाओं पर अपना दिल हार चूका है।

दिखाई पहले से भी ज्यादा कातिलाना अदाएं:

अभी तीन दिन भी नहीं हुए थे कि प्रिया प्रकाश का एक और विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस विडियो में भी प्रिया की अदाओं को देखने के बाद युवा अपने होश खो रहे हैं। आपको बता दें कि इस विडियो में प्रिया पहले से भी ज्यादा कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नज़र आ रही हैं। पिछले विडियो में प्रिया और एल लड़का आँखों के इशारों से अपने प्रेम को बयाँ करते हुए दिखाई देते हैं। इस विडियो में दोनों क्लासरूम में अपने प्रेम की कहानी को इशारों-इशारों में ही आगे बढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं।

प्रिया को है सिंगिंग का भी शौक:

क्लासरूम में जहाँ कुछ बच्चे पढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीँ ये दोनों फ्लर्ट करते हुए दिख रहे हैं। ओरु अदार लव का यह क्लिप वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले इसी लिए रिलीज किया गया कि प्रेम करने वालों पर इसका ज्यादा असर हो और यह विडियो खूब वायरल हो जाये। इस फिल्म को 3 मार्च को रिलीज किया जायेगा। जानकारी के अनुसार यह फिल्म यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर ही बनाई गयी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि प्रिय को एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग का भी काफी शौक है।

इन्स्टाग्राम पर बन गए 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स:

हाल ही में प्रिया का एक विडियो सामने आये है जिसमें वह चन्ना मेरेया गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। प्रिया को हिंदी बिलकुल भी नहीं आती है। प्रिय मलयालम और अंग्रेजी जानती हैं। इस विडियो के वायरल होने के बाद से इन्स्टाग्राम पर प्रिया के 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स बन गए हैं। ओरु अदार लव प्रिया की पहली फिल्म है। अपनी पहली ही फिल्म के एक सीन में करोड़ों लोगों को अपनी मुस्कान से दीवाना बनाने वाली प्रिया का कैरियर काफी उज्जवल दिखाई दे रहा है। फिलहाल प्रिया त्रिसूर के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

Back to top button