विशेष

सालों से भूखी रहने की वजह से कंकाल बन गई ये लड़की, सामने आई रुह कंपा देने वाली वजह

नई दिल्ली – कभी कभी देश दुनिया में ऐसी खबरे आ जाती हैं जो हमें सोचने पर मजबुर कर देती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी हमारे जेहन में ऐसी घटनाएं हमेशा के लिए बस जाती हैं। इस बार भी ऐसी ही कुछ सामने आया है जिसे जानकर आपकी रुह भी कांप जायेगी। खबर के मुताबिक, यह घटना जापान की है जहां एक दादा ने अपनी पोती को सालों तक भुखा रखा। लड़की कंकाल की बन गई। दरअसल, खबर के मुताबिक, एक जापानी महिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसके ऊपर उसके अपने दादा ने बेरहमी से जुल्म किये हैं।

लड़की ने आपबीती सोशल मीडिया के जरिए लोगों  के सामने रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की को उसके दादा ने इतने सालों तक भूखा रखी कि वह मौत के एकदम करीब पहुंच गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर अस्पताल लाने में सिर्फ 10 कि देरी हो जाती तो इस लड़की की मौत हो सकती थी। अंग्रेजी चैनल द सन की खबर के मुताबिक महिला ने अपनी रुह कंपा देने वाली इस खौफनाक आपबीती को सोशल मीडिया यानि ट्विटर के माध्यम से शेयर की है।

महिला ने जो तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट की हैं, वो दिल को दहलाने वाली हैं। इन तस्वीरों को देखकर कोई भी डर जायेगा। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं की कैसे खाना न मिलने की वजह से एक लड़की कंकाल की बन गई। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा। सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इन तस्वीरों में यह लड़की सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर नजर आ रही है। लड़की के मुताबिक उसकी ये हालत उसके दादा के बेइंतहा जुल्मों की वजह से हुई है। लड़की के मुताबिक, अभी वो किशोरावस्था में है। लेकिन, कई सालों से उसके दादा ने उसे खाने से दूर रखा हुआ है जिसकी वजह से उसकी यह हालत हो गई थी।

महिला ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुए जुल्मों को दुनिया के सामने रखा है। उसके मुताबिक, दादा ने उसे इतने दिनों तक भूखा रखा की वह लड़की कंकाल की बन गई। वह उसे कुछ खाने को नहीं देते थे और उसके पेट पर तब तक लात मारते रहते थे जब तक कि वह उल्टी न कर दे। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का वजन सिर्फ 16.8 किलोग्राम है। लड़की से कंकाल बनी इस लड़की को पुलिस ने आजाद कराया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर उसे लाने में 10 मिनट भी देर होती तो वह मर सकती थी। हालांकि, पुलिस ने उसके दादा को गिरफ्तार किया है या नही इसकी जानकारी नही मिल सकी है। पुलिस को अभी उसके बाकी के रिश्तेदारों के बारे में भी पता नहीं चल सका है। लेकिन, इस लड़की के साथ कितनी ज्यादती हुई है उसकी गवाह ये तस्वीरें हैं। लड़की के मुताबिक, उसने अपने साथ हुई इस घटना को दुनिया के सामने इस लिए रखा क्योंकि लोग कुपोषण से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक हो सके। ट्विटर पर इस लड़की ने लिखा है – “अगर आप खाने की किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, मदद मांगें।” इस लड़की की कहानी द सन ने प्रकाशित कि है।

Back to top button