बॉलीवुड

बॉलीवुड की इस हीरोइन से शादी करना चाहते थे सुनील शेट्टी, लेकिन इस वजह से नहीं हो पाई शादी

बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं। फिलहाल उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर में हर प्रकार का किरदार बड़ी बखूबी से निभाया है उन्होंने ज्यादातर एक्शन हीरो के रूप में हिंदी फिल्मों में काम किया है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड में लगभग 110 फिल्में कर चुके हैं है। उन्होंने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। सुनील शेट्टी दर्शकों की हमेशा से फेवरेट एक्टर रहे हैं। आज हम आपको उनके बारे में एक ऐसी बात बता रहे हैं जो बहुत कम लोग ही जानते हैं। सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे |

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से एक समय बहुत प्यार करते थे, सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि सुनील शेट्टी की शादी होने के बाद भी उनको सोनाली बेंद्रे से प्यार हो गया था। दरअसल सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने टक्कर, सपूत, कहर और भाई जैसे काफी हिट फिल्मों में साथ काम किया है इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था और 90 के दशक में यह जोड़ी काफी मशहूर मानी जाती थी। एक साथ इतनी फिल्मों में काम करने की वजह से सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने साथ में काफी वक्त बिताया और इस दौरान सुनील शेट्टी को सोनाली से प्यार हो गया।

सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे एक दूसरे के काफी करीब आ गए

उन दिनों सुनील शेट्टी की छवि एक एक्शन हीरो के रूप में बन चुकी थी क्योंकि फिल्मों में आने से पहले सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग के बहुत अच्छे प्लेयर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें ज्यादातर एक्शन फिल्में ही मिली। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड में पहले ऐेसे अभिनेता हैं जिनके पास किकबॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट है। 1997 में आई ‘भाई’ फिल्म के दौरान सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे।

जब ‘भाई’ की शूटिंग चल रही थी तब यह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत समय बिताते थे और इसी दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा सोनाली बेंद्रे भी मन ही मन में सुनील शेट्टी से प्यार करनेे लगी थी। लेकिन सुनील शेट्टी सोनाली बेंद्रेे से कभी भी प्यार का इजहार नहीं कर पाए, क्योंकि उनकी शादी पहले से हो चुकी थी और वह अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे। आपको बता दें सुनील शेट्टी की शादी 1991 में हो गई थी और उनकी पत्नी का नाम माना शेट्टी है। सुनील शेट्टी की पत्नी फिल्मी दुनिया से ये ज्यादातर दूर ही रहती है।

फिलहाल सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और अपने बिजनेस में बिजी रहते हैं। शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन सुनील शेट्टी काफी बड़े बिजनेसमैन हैं। वह अपने व्यवसाय में हर साल 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई करते हैं उनके पास खुद के रेस्टोरेंट्स हैं। इसके अलावा वह पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। जबकि सोनाली बेंद्रे कि बात करें तो वह भी सुनील शेट्टी की तरह अब फिल्मी जगत को अलविदा कह चुकी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में मशगूल है उनकी शादी बॉलीवुड के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर गोल्डी बहल से हुई है।

Back to top button