विशेष

भगवान ने खुद बताया है कि जिन घरों में होती हैं ये 5 चीजे वहां कभी नहीं होती सुख-समृद्धि में कमी

हिन्दू धर्म में कई देवी-देवताओं को पूजा जाता है। लेकिन कुछ देवी-देवता इतने खास हैं कि लोगों की जुबान पर हर समय उनका ही नाम होता है। जब भी व्यक्ति किसी मुसीबत में फंसता है तो सबसे पहले उन्ही का नाम लेता है। उन्ही नामों में से एक है राम का नाम। लेकिन आज हम आपको श्रीराम के बारे में नहीं बल्कि उनके अवतार श्रीकृष्ण के बारे में बताने जा रहे हैं। श्रीकृष्ण के बारे में कहा जाता है कि यह बचपन से ही खूब नटखट थे।  – ये 5 चीजे वहां कभी नहीं होती सुख-समृद्धि में कमी

कौन-कौन सी चीजों को घर में रखने से आती है सुख-समृद्धि:

भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा उनके बड़े रूप से ज्यादा ही जाती है। भगवान् श्रीकृष्ण ने लोगों को जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान भी दिया है। महाभारत के युद्ध के समय श्रीकृष्ण ने ही अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। गीता ज्ञान मिलने के बाद ही अर्जुन ने युद्ध किया और अपने शत्रुओं पर विजय पायी। एक बाद महाभारत के दौरान ही युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण ने पूजा की घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी चीजों या बातों का ध्यान रखना चाहिए? उस समय श्रीकृष्ण ने बहुत सी चीजों के बारे में बताया था।

नहीं आती व्यक्ति के जीवन में कोई भी परेशानी:

श्रीकृष्ण ने किन-किन चीजों के बारे में बताया था, आज हम उसके बारेमे बताने जा रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति श्रीकृष्ण द्वारा बताई गयी उन चीजों को अपने घर में रखता है तो उसके जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है और उसके घर में हमेशा के लिए सुख-समृद्धि बनी रहती है।

घर में जरुर रखें ये चीजें:

*- चन्दन:

चन्दन को हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्रा माना गया है। चन्दन की खुशबू से ही वातावरण की नकारात्मकता ख़त्म हो जाती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा के दौरान चन्दन का इस्तेमाल किया जाता है। चन्दन का तिलक लगाने में मानसिक शांति मिलती है। हर व्यक्ति को हर समय अपने घर में चन्दन रखना चाहिए। पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल जरुर करना चाहिए।

*- वीणा:

वीणा विद्या की देवी माँ सरस्वती का प्रिय वाद्य यन्त्र है। ऐसा मन जाता है कि जिस घर में वीणा रखी जाती है, उस घर के सदस्यों की बुद्धि का खूब विकास होता है। व्यक्ति को मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

*- घी:

घी को हर घर में हमेशा रखना चाहिए। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ ही भगवान की पूजा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। घी से शक्ति मिलती है और हर रोज घी का दीपक भी जलाना चाहिए। यही वजह है कि हर घर में घी रखने की बात की जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से जरुर मिल लेना चाहिए।

*- शहद:

ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में शहद रखा जाता है, उस घर में वास्तुदोष शांत हो जाता है। साथ ही पूजा के दौरान भी शहद का महत्व होता है। जिन घरों में हर रोज पूजा-पाठ किया जाता है, उन घरों में शहद होना ही चाहिए।

*- पानी:

घर में हर समय साफ़ जल भरकर ही रखना चाहिए। घर में जब भी कोई मेहमान आये सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल ही दें। इससे व्यक्ति के कुंडली दोष भी दूर हो जाते हैं।

Back to top button