बॉलीवुड

दिव्या भारती की खुबसूरत बहन जिसकी अदाएं देख हर कोई हो जाता है फ़िदा, अक्षय के साथ भी किया है काम

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया में में कभी भी कुछ भी हो सकता है। यहाँ कोई एक पल में चमक सकता है तो वहीँ कोई एक पल में गयाब भी हो सकता है। बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियाँ हैं जो पिछले कई सालो से टिके हुए हैं। जबकि कुछ केवल एक फिल्म में दिखाई देते हैं फिर कहाँ गायब हो जाते हैं, कोई नहीं जान पाता है। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो केवल एक बार स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और फिर हमेशा के लिए गायब हो जाते हैं। दिव्या भारती की बहन कायनात के जीवन के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है पैडमैन:

बॉलीवुड में कुछ अभिनेता हैं जो शुरुआत से लेकर आजतक हिट बने हुए हैं। बल्कि दिन-प्रतिदिन इनके चाहने वालों की संख्या बढती ही जा रही है। बॉलीवुड के अक्षय कुमार भी उन्ही अभिनेताओं में से एक हैं, जो पिछले 27 सालों से अपना पाँव बॉलीवुड में मजबूती से टिकाये हुए हैं। आज भी उन्हें पीछे छोड़ने वाला कोई नहीं है। अक्षय कुमार की किसी फिल्म में मौजूदगी ही उस फिल्म की सुपरहिट बना देती है। हालिया रिलीज फिल्म पैडमैन को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

दिव्या भारती की बहन ने अक्षय के साथ किया था खट्टा-मीठा में डेब्यू:

आपको बता दें क्रिटिक्स भी पैडमैन की जमकर सराहना कर रहे हैं। जहाँ अक्षय कुमार पिछले 27 सालों से टिके हुए हैं, वहीँ इनके सामने कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आई और चली गयी। आज हम आपको उन्ही एक्ट्रेस में से एक के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा के बारे में बताने जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कायनात अरोड़ा ने 2010 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा-मीठा में डेब्यू किया था। हालाँकि इन दिनों कायनात अरोड़ा फ़िल्मी दुनिया से थोड़ी दूर ही हैं। आखिरी बार कायनात को ग्रैंड मस्ती (2015) में देखा गया था।

कायनात हैं दिव्या भारती की बहन:

कायनात के जीवन के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम उनके जीवन से जुड़े हुए कुछ ऐसी बातों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। कायनात का जन्म 2 दिसंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था। इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कायनात 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की चचेरी बहन हैं।

उन्हें चारू अरोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। कायनात ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से मर्चेंटाईजिंग की पढ़ाई की है।

कायनात कर चुकी हैं मॉडलिंग:

दिव्या भारती की बहन कायनात के शुरूआती जीवन की पढ़ाई देहरादून से हुई थी। ग्रेजुएशन के लिए वो वापस दिल्ली आ गयीं। कायनात पर्दे पर आने से पहले मॉडलिंग का काम भी कर चुकी हैं। कायनात को कैडबरी, मारुती और लक्स के एड में भी देखा जा चूका है। कायनात ने बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। लम्बे समय तक मॉडलिंग करने के बाद आखिरकार इन्होने बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन इन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पायी। बॉलीवुड के अलावा कायनात कई पंजाबी फिल्मों और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2011 में आई मनकथा और रामगोपाल वर्मा की सीक्रेट में भी कायनात काम कर चुकी हैं।

Back to top button