बॉलीवुड

खुबसूरत दिखने के चक्कर में उर्वशी रौतेला ने अपनाई दर्दनाक थेरेपी, फिर हाल हुआ ऐसा

मुंबई: खुबसूरत आखिर कौन नहीं दिखना चाहता है। हर किसी की चाहत होती है वह खुबसूरत दिखे। खासतौर पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ खुबसूरत दिखने के लिए किस हद तक चली जाती हैं, इसका पता ट्रीटमेंट के तरीके ही चल जाता है। आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 4 की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का खूबसूरती बढाने का तरीका अलग होने के साथ ही काफी दर्दभरा भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उर्वशी खूबसूरती बढाने के लिए कपिंग थेरेपी अपनाती हैं। आपको बता दें कपिंग थेरेपी एक चाइनीज थेरेपी है, जिससे रिलैक्स मिलता है।

आम आदमी सोच भी नहीं सकता ऐसे ट्रीटमेंट के बारे में:

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खुबसूरत दिखने के चक्कर में अजीबो-गरीब तरह के ट्रीटमेंट लिए हैं। इनमें से कुछ ट्रीटमेंट तो इतने ज्यादा खतरनाक और दर्दनाक रहे हैं, कि आम आदमी उसके बारे में सोच भी नहीं सकता है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला कपिंग थेरेपी लेती हैं। इस थेरेपी में एक दर्दभरी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। इस प्रक्रिया से शरीर की गंदगी को बाहर निकाला जाता है और स्किन टिश्यू को ऑक्सीजन और अन्य जरुरी तत्व देकर आराम पहुँचाया जाता है।

इन अभिनेत्रियों ने अपनाई खतरनाक थेरेपी:

*- किम कार्दशीयन:

रियलिटी की मल्लिका और सुपर मॉडल किम कार्दशीयन भी इस मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन्होने भी खुबसूरत दिखने के चक्कर में प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा थेरेपी ली है। इस थेरेपी में व्यक्ति का खून निकलकर फिर से उसे स्किन में इंजेक्ट किया जाता है।

*- जेनिफर लोपेज:

सिंगर जेनिफर लोपेज को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। इनके गानों पर थिरकने वालों की कमी नहीं है। जेनिफर भी अपने चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए अजीबो-गरीब ट्रीटमेंट लेती हैं। जेनिफर की स्किन हमेशा ग्लो करती रहे इसके लिए जेनिफर ह्यूमन प्लेसेंटा फेशियल करवाती हैं।

*- विक्टोरिया बेकहम:

विक्टोरिया बेकहम फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी हैं साथ ही फैशन डिज़ाइनर भी हैं। विक्टोरिया अपनी खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए अपना फेशियल चिड़ियों के मल से करवाती हैं। यह सुनकर ही बड़ा अजीब लग रहा है। इन्ही से विक्टोरिया के चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

*- डेमी मूर:

एक्ट्रेस डेमी मूर को भला कौन नहीं जानता है। जो लोग हॉलीवुड की फिल्मों में दिलचस्पी लेते हैं, वह इनकी खूबसूरती के बारे में जरुर जानते होंगे। डेमी अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए जोंक का इस्तेमाल करती हैं। ये जोंक थेरेपी लेने के लिए अक्सर ऑस्ट्रेलिया जाती रहती हैं। जोंक शरीर पर चिपककर शरीर के सारे जहरीले तत्वों को चूस लेती हैं और त्वचा चमकने लगती है। हालाँकि इस थेरेपी को लेते समय भयानक दर्द का भी सामना करना पड़ता है।

*- ग्वेनेथ पाल्ट्रो:

ग्वेनेथ अपने स्किन की झुर्रियों से बचने के लिए सांप के ज़हर से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा मन जाता है कि इसका इस्तेमाल करने से स्किन पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। हालाँकि इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल केवल ग्वेनेथ ही नहीं करती हैं। यह बहुत दर्दनाक भी होता है।

*- हेली बेरी:

हेली जवान दिखने के लिए कॉफ़ी को अपने शरीर पर स्क्रब करती हैं। ऐसा मन जाता है कि इससे खून का संचार अच्छा होता है।

*- केटी होम्स:

केटी अपनी त्वचा पर प्लेसेंटा क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें प्लेसेंटा प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के पेट से जुडी हुई होती है। इस वजह से इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

*- स्कारलेट जॉनसन:

स्कारलेट भी अपनी स्किन का बहुत ज्यादा ख़याल रखती हैं। स्कारलेट अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए साइडर सिरके का का इस्तेमाल करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा खुद स्कारलेट ने किया था।

Back to top button