अध्यात्म

रामचरितमानस: ये 5 लोग जीवन में कुछ भी कर लें लेकिन कभी नहीं बन सकते धनवान

जीवन में हर व्यक्ति को धन की आवश्यकता होती है। जीवन का गुजारा तो हर व्यक्ति कर लेता है लेकिन जो धनवान होता है, वह अपना जीवन बहुत अच्छे से जीता है। अच्छे जीवन के लिए सबके पास पैसे होने चाहिए। कहा जाता है कि जो व्यक्ति जीवन में खूब ममेहनत करता है वह धनवान होता है, लेकिन कुछ लोग जीवनभर मेहनत करते हैं फिर भी धन की कमी से जूझते रहते हैं। आज के आर्थिक युग में धन की कीमत के बारे में बताने की जरुरत नहीं है।

इन लोगों के पास कभी नहीं ठहरता धन:

हिन्दू धर्म की सबसे प्रचलित पुस्तक रामचरितमानस में कई काम की बातें बताई गयी हैं। इसमें कई ऐसी महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में भी बताया गया है, जो मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव छोडती हैं। अगर जो व्यक्ति इनकी नीतियों का पालन करने लगे तो उसके जीवन के सभी दुःख दूर हो जाते हैं। धन कमाने के लिए सभी मेहनत करते हैं, लेकिन रामचरितमानस के अनुसार कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो खूब मेहनत करते हैं फिर भी उनके पास धन नहीं ठहरता है। ऐसे लोग जीवन में चाहकर भी अमीर नहीं बन पाते हैं।

ये 5 लोग कभी नहीं बन पाते अमीर:

*- नौकरी करने वाले लोग:

रामचरितमानस में में कहा गया है कि जो व्यक्ति दूसरों के यहाँ काम करता है, वह कभी भी अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाता है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए धन इकठ्ठा कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही वजह है कि कभी भी नौकरी करने वाला व्यक्ति धनवान नहीं बन पाता है।

*- नशा करने वाला:

जो व्यक्ति हर समय नशे में रहता है या नशीले पदार्थों का सेवन करता है, वह अपने सारे पैसे नशे के ऊपर ही खर्च कर देता है। अब जब वह अपने कमाए हुए पैसे हमेशा इसी पर खर्च करता रहेगा तो वह कहाँ से अमीर बन पायेगा। ऐसे लोगों के ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती है।

*- धोखेबाज जीवनसाथी:

ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने लाइफ पार्टनर के साथ धोखा करता है, वह जीवन में कभी भी धनवान नहीं बन सकता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर से छुपाकर किसी और के ऊपर धन लुटाते हैं। अब जब धन किसी और के ऊपर लुटाया जायेगा तो धन इकठ्ठा कहा से होगा। इसलिए ऐसे लोग भी हमेशा गरीब ही बने रहते हैं।

*- लालची लोग:

हमेशा यही कहा जाता है कि लालच बुरी बला है। जो लोग लालची होते हैं, वह हमेशा धन के पीछे ही भागते रहते हैं। ऐसे में वह धन कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जो व्यक्ति धन के पीछे ही हमेशा भागता रहता है, वह धन कभी नहीं कमा सकता है।

*- घमंडी व्यक्ति:

घमंड इंसान को अँधा बना देता है, यह बहुत पुरानी कहावत है। जिस व्यक्ति को घमंड हो जाता है, वह अपने आगे किसी को नहीं समझता है। वह किसी को सम्मान भी नहीं देता है। ऐसे लोग भी जीवन में कभी धनवान नहीं बन पाते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर देवी-देवताओं की भी कृपा नहीं होती है।

आपको बता दें कि ऊपर लिखी गयी बातों को हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं। ऐसा रामचरितमानस में कहा गया है। अब यह सच में होता है या नहीं, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर आपको किसी चीज की शंका हो तो किसी विद्वान व्यक्ति से इसके बारे में पूछ सकते हैं।

Back to top button