विशेष

किसी ने बनाई तिरंगे को बिकनी तो किसी ने दिखाया पैर, जानें सितारों का तिरंगे के साथ हुआ विवाद

मुंबई: आज भारत भले ही आज़ाद हो गया हो लेकिन एक समय था जब भारत अंग्रेज़ों का ग़ुलाम हुआ करता था। उस समय देश के तमाम लोगों ने मिलकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी और भारत को आज़ाद करवाया। आज आज़ादी मिलने के बाद कुछ लोग तिरंगे का सम्मान करना ही भूल गए हैं। बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया के सितारों ने समय-समय पर तिरंगे का अपमान भी किया है। आज हम बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने तिरंगे का अपमान किया है।

बॉलीवुड के ये सितारे कर चुके हैं तिरंगे का अपमान:

*- अमिताभ बच्चन:

बॉलीवुड में महानायक के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन के ऊपर भी तिरंगे का अपमान करने का आरोप लग चुका है। बात उस समय की है जब 2015 के वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उस दौरान मैच देख रहे अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को अपने पीठ पर लपेट लिया था और ख़ुशियाँ माना रहे थे। ग़ाज़ियाबाद के एक व्यक्ति ने उनके ऊपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए मुक़दमा भी दर्ज करवाया था।

*- शाहरुख़ खान:

शाहरुख़ खान को भी किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। इन्हें बॉलीवुड की शान कहा जाता है लेकिन इन्होंने देश की शान तिरंगे का अपमान भी कर दिया है। आपको बता दें एक बार की बात है जब शाहरुख़ खान तिरंगे को उल्टा लहराते हुए देखे गए थे। इसके बाद पुणे पुलिस ने उनके ऊपर तिरंगे के अपमान का केस दरझ किया था।

*- प्रियंका चोपड़ा:

केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के ऊपर भी तिरंगे का अपमान करने का आरोप लग चुका है। एक बार की बात है प्रियंका चोपड़ा ने ज़्यादा देशभक्ति दिखाते हुए तिरंगे को दुपट्टे की तरह अपने गले में लपेट लिया था। केवल यही नहीं स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर तिरंगे के साथ ख़ुद का एक वीडीयो इंस्टाग्राम पर डाला था। जिसके बाद लोगों ने जमकर प्रियंका चोपड़ा को खरी-खोटी सुनाया था।

*- मल्लिका शेरावत:

अपने बोल्ड लूक के लिए पूरे बॉलीवुड में प्रसिद्ध मल्लिका शेरावत को भरत्य का हर युवा जानता है। मल्लिका ने अपने शानदार और हॉट अभिनय से सभी के मन में एक समय में अपने लिए जगह बना ली थी। मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड की फ़िल्म डर्टी पॉलिटिक्स के एक सीन में अपने बदन पर तिरंगा लपेटा था, जिसके बाद लोगों ने काफ़ी ग़ुस्सा जताया था।

*- सानिया मिर्ज़ा:

सानिया मिर्ज़ा को अभी तक आप भले नहीं होंगे। कभी टेनिस सनसनी के नाम से भारत में प्रसिद्ध सानिया मिर्ज़ा ने ख़ूब नाम कमाया। फिर इन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोहेब मलिक के साथ शादी की और लोगों ने इन्हें पसंद करना काम कर दिया। सानिया की उन्ही दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने तिरंगे को पैर दिखाया था। लोग सानिया की इस हरकत से काफ़ी नाराज़ हुए थे।

*- गहना वशिष्ठ और पार्वती ओमनाकुट्टन:

ये दोनो भी उस समय विवादों में घिर गयी थी, जब इन्होंने तिरंगे का ड्रेस बनाकर पहना था। गहना ने तिरंगे की बिकनी तो वहीं पार्वती ने तिरंगे का शॉर्ट्स बना लिया था। इसके बाद इन दोनो को भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Back to top button