बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा का लूक इस आने वाली फिल्म में देखकर डर जायेंगे आप

मुंबई: बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियाँ हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में ही सभी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी में से एक हैं बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा को अब केवल बॉलीवुड की अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी के रूप में भी जाना जाता है। हालाँकि अनुष्का शर्मा को विराट की पत्नी बनने से पहले ही काफी सफलता प्राप्त हो चुकी थी।

फिल्म में शाहरुख़ खान बने थे अनुष्का के पति:

आज बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो अनुष्का शर्मा के बारे में नहीं जानता होगा। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं मुड़कर देखा। उस फिल्म में अनुष्का ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे उसकी इच्छा के खिलाफ एक व्यक्ति से मज़बूरी में शादी करनी पड़ती है। वह लड़की अपने जीवन की इच्छाओं को पूरा करना चाहती है। हालाँकि बाद में वह अपने पति की मदद से अपने सपनों को पूरा भी करती है। आपको बता दें इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख़ खान उनके पति की भूमिका में थे।

अनुष्का बिजी हैं आने वाली फिल्मों की शूटिंग में:

अनुष्का शर्मा ने पिछले कुछ सालों में ऐसी-ऐसी फ़िल्में की हैं, जिसनें सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज अनुष्का ने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनायीं है। आज अनुष्का शर्मा को लोग उनके बेहतरीन अभिनय और उनकी खूबसूरती के लिए जानते हैं। अनुष्का शर्मा पिछले कुछ महीनों से अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं। अनुष्का शर्मा की आने वाले दिनों एक के बाद एक तीन फ़िल्में आएँगी। अनुष्का इस समय परी, सुई-धागा और संजय दत्त की बायोपिक के लिए शूटिंग कर रही हैं।

दर जायेंगे अच्छे-अच्छे लोग:

आपको जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि बुधवार को अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर में अनुष्का शर्मा बहुत ही डरावनी और खतरनाक दिखी हैं। यक़ीनन इस फिल्म का टीजर देखकर अच्छे-अच्छे लोग डर जायेंगे। टीजर में अनुष्का शर्मा के कई रूप देखने को मिले हैं। कहीं वह आराम से टीवी देखते हुए नज़र आ रही हैं तो कहीं पर फिल्म के एक्टर का एक हाथ से गला दबाकर ऊपर उठाती हुई दिखाई दे रही हैं। अचानक से उनके चेहरे पर कट के निशाँ भी दिखने लगते हैं। अनुष्का खुद का डरवाना चेहरा देखकर चिल्लाती और भागती हुई दिखाई देती हैं।

पिछले टीजर से ज्यादा डरावना है यह टीजर:

अनुष्का ने अपनी नई आने वाली फिल्म परी का टीजर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। अनुष्का ने ट्वीटर पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है कि, “Here’s a REMINDER. This is not a fairytale’ आपको बता दें फिल्म का यह वह टीजर पिछले आये टीजर से ज्यादा डरावना दिख रहा है। फिल्म के टीजर को देखकर साफतौर पर पता चलता है कि फिल्म में हॉरर और थ्रिलर खूब देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ परमब्रता चटर्जी, रजत कपूर और रीता बिहारी हैं। यह फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

वीडियो देखें:

Back to top button