बॉलीवुड

सेना से सबूत मांगने वालों को अक्षय कुमार का करारा तमाचा…

देश के वर्तमान हालात पर अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आज जिसे भी देखो बेमतलब की बहसबाजी में उलझा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस और केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि, लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत माँग रहे हैं। किसी को इस बात की खबर है कि उरी अटैक में देश के 19 जवान शहीद हो गए, बारामुला में एक मात्र 24 साल का जवान शहीद हो गया। वह किसके लिए मरा? शायद हमारी और आपकी रक्षा करते हुए ही वह मारा है। इसके बारे में कोई क्यों नहीं सोचता है। उसके परिवार और उसके जैसे हजारों सैनिकों के परिवार पर क्या बीत रही होगी जिनका बेटा शहीद हो गया है।

मैं एक फौजी के बेटे की हैसियत से बात कर रहा हूँ, आज मैं कोई कलाकार नहीं हूँ। आज जिसे भी देखो पाकिस्तानी कलाकारों को निकालने की बात कर रहा है। यह फिल्म रिलीज़ होनी चाहिए यह नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान से युद्ध होगा कि नहीं लोग इसपर बात कर रहे हैं। अक्षय ने कहा अरे यार ये बहस बाद में कर लेना इसके लिए बहुत टाइम है। पहले ये सोचो की किसी ने शरहद पर पहले ही जान दे दी है। क्या जिनके परिवार के बेटे शहीद हुए हैं उनको इस बात की चिंता है कि पाकिस्तानी कलाकार को भारत से निकाला जायेगा या नहीं या ये की कौन सी फिल्म को रिलीज नहीं किया जायेगा। उनको किसी भी बात से चिंता नहीं है, उनको बस अपने भविष्य की चिंता है कि आगे उनका क्या होगा। किसी का एक ही बेटा था जो शहीद हो गया, अब कैसे उनका जीवन चलेगा।

अक्षय ने कहा तो हमें सारी बातों को एक किनारे करके पहले ये सोचना चाहिए कि उनका वर्तमान और भविष्य कैसे सही होगा। उन्ही की बदौलत हम हैं, अगर वो नहीं होते तो हम भी नहीं होते। ये देश भी उन्ही की वजह से हैं।

 देखिए विडियो –
https://youtu.be/9dncI2p4vJc

Back to top button