दिलचस्प

दुल्हन का अनोखा अंदाज: चोली के साथ पहना शॉर्ट्स, विडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

भारत में ही नहीं पुरे विश्व में शादी बहुत महत्वपूर्ण रिश्ता होता है। भारत में इस रिश्ते की अहमियत कुछ ज्यादा ही होती है। शादियों के समय में अक्सर कई नयी-नयी चीजें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग ही चीज देखने को मिला है। आपको तो पता ही है कि आज के इस सोशल मीडिया के दौर में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। जिस चीज की कभी कल्पना भी नहीं की होती है किसी ने वह चीज सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है।

हर लड़की और लड़के का सपना होता है कि वह शादी करे। केवल शादी ही ना करे अच्छे से शादी करे। उसकी शादी एक यादगार शादी हो जाए। उसकी शादी में ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठे हों। शादी में इकट्ठे हुए लोगों की निगाहें उस दिन सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के ऊपर ही टिकी हों। दुल्हन शादी के दिन को खास बनाने के लिए कई महीनों पहले से ही लग जाती है। अपने लिए ड्रेस का चुनाव भी बहुत सोच-समझकर करती है। भारत में शादियाँ पारम्परिक लिबास यानी साड़ी या चोली लहंगा में की जाती है।

अक्सर आपने लोगों को शादी में चोली के साथ लहंगा पहने हुए देखा होगा लेकिन यहाँ मामला कुछ और ही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो में एक दुल्हन चोली के साथ शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दी और खूब जमकर मस्ती भी कर रही थी। हालाँकि शॉर्ट्स पहनना कोई नयी बात नहीं है लेकिन शादी वाले दिन चोली के साथ शॉर्ट्स पहनना एकदम नयी बात है। आपने शायद ही इससे पहले किसी दुल्हन को चोली के साथ शॉर्ट्स में देखा होगा।

पंजाबी शादियाँ पुरे देश में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती हैं। पंजाबी शादियों में जोरदार संगीत, शराब और अजीबो-गरीब पहनावा सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है। हम जिस दुल्हन की बात कर रहे हैं, वह अपने अनोखे अंदाज की वजह से खूब चर्चित हो रही है। दुल्हन का पूरा मेकअप भारतीय दुल्हनों की तरह ही है। दुनिया की हर लड़की यही चाहती है कि उसकी शादी ऐसी हो कि उसकी यादें जीवन भर उसके मन में बसी रहें। इसके लिए वह तरह-तरह के काम करती है। लेकिन इस दुल्हन के अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक नया ही तरीका खोज निकाला।

आमतौर पर शादियों में दुल्हन की खूबसूरती, उसका मेकअप और उसका लहंगा ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है, लेकिन यहाँ कुछ और ही हुआ। यहाँ लोगों की निगाहें दुल्हन की नाइकी शॉर्ट्स पर टिक गयी। दुल्हन के इस ड्रेस ने सबको हैरान होने पर मजबूर कर दिया। दुल्हन का यह चुलबुला अंदाज पूरी पार्टी में आग लगाने के लिए काफी था। यही वजह है कि यह विडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस विडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।
विडियो देखें:

Back to top button