विशेष

इस विडियो को देखने के बाद आपको गर्व होगा कि बॉलीवुड के गाने अपने यहाँ ही नहीं विदेशों में भी बहुत मशहूर हैं!

आपने ये अक्सर देखा होगा कि अपने यहाँ विदेशी गानों और फिल्मों की धूम मची रहती है। आजकल देश में बॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा हॉलीवुड की फ़िल्में चल रही हैं। हर दुकान पर अंग्रेजी फिल्मों और गानों के डीवीडी की भरमार लगी रहती है। स्कूल का कोई कार्यक्रम हो रहा हो तो वहाँ हिंदी गानों से ज्यादा अंग्रेजी गाने बजते हैं और बच्चे अंग्रेजी गानों पर नृत्य करते हैं। भारत में कोल्डप्ले, एमिनेम, रिहाना और शकीरा के गानों की बहुत माँग है। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरह हम विदेशी फिल्मों और गानों के लिए पागल है क्या कोई हमारे यहाँ के गाने भी सुनता होगा  (russian girl dancing)। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के गाने इंग्लैंड, फ्रांस और रूस में बहुत ही प्रसिद्ध है।

पिछले दिनों रूस के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक छोटी बच्ची माधुरी दीक्षित की फिल्म आजा नचले के टाइटल सॉंग पर नृत्य कर रही थी। उसने वही वेश- भूषा धारण किया हुआ था जो गाने में माधुरी ने किया था। अगर आप चेहरे और रंग को भूल जाएँ तो आपको लगेगा कि माधुरी ही इस गाने पर नृत्य कर रही हैं। बॉलीवुड के गानों का वहाँ बहुत ही ज्यादा चलन है। लड़की ने बहुत ही बेहतरीन नृत्य (Russian girl dancing) किया है। आप यह देखकर काफ़ी हैरान हो जायेंगे कि आखिर यह हुआ कैसे? गाने के साथ- साथ भारतीय नृत्य भी वहाँ काफ़ी मशहूर है। यही नहीं गाना सुनने के साथ ही साथ गाना गाते भी हैं।

आपको रूस के अलावा बॉलीवुड की चमक और कई देशों में देखने को मिल सकती है। जहाँ के क्लबों में बकायदा हिंदी गाने बजते हैं और वहाँ के सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फ़िल्में लगती हैं, जिसे देखने भारी संख्या में दर्शक जाते हैं। अगर इतना सब कहने के बाद भी आपको मेरी बातों पर यकीन नहीं है तो खुद ही देख लीजिये।

विडियो देखें:
https://www.youtube.com/watch?v=NLVNY_oU80Y

Back to top button