राजनीति

भारतीय बीएसएफ सेना के जवानों ने किया ऐसा काम जिससे पाकिस्तानियों का सर शर्म से झुक जायेगा!

भारत और पाकिस्तान के हालत इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच में बहुत तनाव बना हुआ है। दोनों देशों में कभी भी युद्ध हो सकता है। इन सबके बावजूद INDIAN BSF के जवानों ने अपनी मानवता को खोया नहीं है जबकि पाकिस्तानी सेना और वह की आवाम भारत के लिए दिल में नफरत और सिर्फ नफरत पाले हुए है। यह घटना रविवार शाम की है जब पाकिस्तान का एक 12 साल का बच्चा अपने जानवर चारा रहा था। जानवर चराते- चराते उसे बहुत जोर से प्यास लगी, आस- पास कहीं पानी ना होने के कारन वह सीमा पार कर के भारतीय क्षेत्र में घुस आया।

लड़के ने अपना नाम मोहम्मद तनवीर बताया

सीमा की सुरक्षा कर रहे BSF के जवानों ने लड़के को पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगे। लड़के ने अपना नाम मोहम्मद तनवीर बताया और कहा कि वह पाकिस्तान के कसूर इलाके के ढारी का रहने वाला है। यह घटना पंजाब प्रान्त डोना तेलु माल क्षेत्र की है। लड़के ने बताया की वह बहुत प्यासा था तो यहाँ पास के ट्यूबेल पर पानी पिने के लिए आ गया। BSF के जवानों ने बच्चे को रातभर अपने पास रखा, उसकी देखभाल की और सुबह 11 बजे के आस- पास बच्चे को पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया।

इस समय जबकि पाकिस्तान और भारत के बीच कड़वे सम्बन्ध चल रहे हैं। और हर रोज कोई न कोई पाकिस्तानी भारत के बारे में ज़हर उगल रहा है ऐसे में INDIAN BSF के जवानों का यह कदम काफ़ी सराहनीय है। उन्होंने दिखा दिया है कि हम जिस देश के रहने वाले हैं वह के लिए मानवता सबसे ज्यादा मायने रखती है। हम जंग केवल सिपाहियों से लड़ते हैं और वो भी केवल जंग के मैदान में। जबकि यदि यह घटना पाकिस्तान में हुई होती और कोई भारतीय सीमा पार करके चला जाता तो उसके साथ कैसा सलूक किया जाता यह कहने की जरुरत नहीं है। BSF के इस कदम से जरुर पाकिस्तान को सिख लेनी चाहिए और उसे भी अपने अन्दर मानवता विकसित करनी चाहिए।

Back to top button