दिलचस्प

इस लड़के के एक इशारे पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं सैकड़ों लड़कियां,वजह जानकर होश उड़ जाएंगे

नई दिल्ली – आज का समय ऐसा हो गया है कि लड़के हो या लड़की किसी को भी अपना ब्वायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड बदलने में ज्यादा देर नहीं लगती। रोज नए नए ब्वायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को डेट करना आजकल का फैशन बन चुका है। लेकिन, ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं कि वो हर रोज एक नए ब्वायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाएं। लेकिन, एक शख्स ऐसा है जो साल के 365 दिन 365 लड़कियों को डेट करता है। यह शख्स हर दिन एक नई लड़की को डेट करता है। यह ऐसा कैसे कर पाता है, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

हालांकि, यह लड़का देखने में बिल्कुल आम सा दिखता है। इसके बावजूद यह साल के 365 दिन 365 लड़कियों को डेट करता है। इतना ही नहीं इस आम से दिखने वाले इस लड़के के साथ लड़कियां डेट पर जाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। शायद आपको इस बात पर विश्वास न हो रहा हो, तो आइय़े आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे होता है। दरअसल, इस लड़के का नाम सुन्दर रामू है। सुन्दर रामू चेन्नई का रहने वाला है। सुन्दर रामू का लक्ष्य साल के 365 दिनों में 365 लड़कियों को डेट करना है।

शायद आप ये सोच रहे होंगे कि सुन्दर रामू नाम का यह लड़का ऐसा कर पायेगा और आम से दिखने वाले सुन्दर रामू के साथ इतनी लड़कियां डेट पर क्यों जानी चाहेंगी। तो हम आपको बताते हैं कि सुन्दर रामू ऐसा क्यों करना चाहता है और इसके पीछे उसका मकसद क्या है। दरअसल, सुन्दर रामू तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक महशूर एक्टर और फोटोग्राफर हैं। सुन्दर रामू ने साल 365 दिन रोज़ एक नई लड़की को डेट करने का टारगेट बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी की सुन्दर रामू ने अभी तक लगभग 225 से ज्यादा लड़कियों को डेट किया है और वो अपना टारगेट पूरा करने के करीब हैं।

इतना ही नहीं सुन्दर रामू के साथ डेट पर जाने वाली लड़की पूरा खर्च खुद ही देती है। दरअसल, सुन्दर रामू एक एनजीओ को डोनेशन (दान) करते हैं, जिसकी वजह से लड़किया को डेट करते है। डेट के दौरान जितना भी बिल होता है वो बिल लड़कियां ही देती है और उतना ही बिल सुन्दर रामू अपनी जेब से देते है NGO को दान कर देते हैं। सुन्दर रामू जिस लड़की को डेट पर ले जाते हैं उससे ही डेट पर होने वाला सारा खर्च करवाते हैं। इस डेट पर जितना भी खर्च होता है वो अपनी जेब से भी उतना ही पैसे एनजीओ को दान करते हैं। सुंदर अब तक 21 साल की युवती से लेकर पांडिचेरी की 105 साल की बुजुर्ग महिला के साथ भी डेट कर चुके हैं. सुंदर के इस मिशन का मकसद यूनीक फोटो प्रोजेक्ट के साथ ही हर उम्र की महिलाओं से मिलना और उनके विचारों को जानना है.

सुंदर कई फेमस एक्ट्रेस, जर्नलिस्ट, फॉरेनर और सेलेब्रिटी को भी डेट कर चुके हैं. इनमें एक्ट्रेस श्रिया सरन, लेखा और एक्ट्रेस व आरजे सुचित्रा कार्तिक कुमार भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, सुंदर चेन्नई में एक डीएमके नेता के घर उनकी पत्नी के साथ भी डेट कर चुके हैं.

Back to top button