राजनीति

PAK जर्नलिस्ट ने अपने ही देश को दी चेतावनी, कहा – मोदी की बात मान ले नहीं तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान

नई दिल्लीः पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार Hassan Nisar ने एटम हमले की धमकी देने वालों को पागलों का हुजूम बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जो अनपढ़ों की टोली है वही इस देश को ले डूबेगा। हम भारत को एटम को धमकी दे रहे हैं कि लेकिन भूल जाते हैं कि उनकी आबादी एक अरब से ज्यादा है हम केवल 20 करोड़। अगर हमला हुआ तो उनका तो थोड़ा बहुत नुकसान होगा लेकिन पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा।

पाकिस्तान को नहीं पता क्या होता है एटम बम – Hassan Nisar

निसार ने कहा कि परमाणु हमले की बात करने वाले और जंग की बात करने वाले अजीब तरह के लोग हैं उन्होंने इसे पागलों का हुजूम कहा है। हसन निसार द्वारा कहा गया कि पाकिस्तान ने भारत को उकसा कर अपना दुश्मन बना लिया है। पाकिस्तान में जो अनपढ़ों की जो टोली है, इन जाहिलों को ये भी नहीं पता कि एटम बम क्या होता है।

पागलों का हुजूम भरा है पाकिस्तान में  -Hassan Nisar

 

भारत की आबादी एक अरब से ज्यादा है और पाकिस्तान की केवल 20 करोड़ है। तो आप सोचिए अगर एटमी जंग हुई तो क्या होगा? आपके पास से 18 करोड़ तो गया, और आपसे चार गुना ज्यादा भारत का नुकसान हुआ भी तो भारत में 20 करोड़ बच जाएंगे। तो ये लोग थोड़ा सोच-समझ कर बोलें और होश में रहें। यहां पागलों का हुजूम भरा हुआ है. यहां के लोग अजीब तरह हैं जो अपनी ही बर्बादी का जश्न मनाते हैं।

ताकत में पाकिस्तान है हाफ, हिन्दुस्तान से लड़ा तो हो जाएगा पूरा साफ  –

 

हसन निसार ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने भारत को आउट ऑफ द वे जाकर दुश्मन बना लिया है। उसके बाद एटम बम बना लिया. लेकिन अपने बच्चे के हाथ किताब नहीं दी. अपने मरीज को सही से इलाज नहीं दिया, अपने लोगों को इंसाफ नहीं दिया। लेकिन एटम बम जरुर बना लिया।

नक्शे पर इतिहास बनकर रह जाएगा पाकिस्तान –

 

निसार ने आगे कहा कि यहां के पागल लोग आए दिन भारत को एटमिक हमले की धमकी देते रहते है। लेकिन यह नहीं सोचा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध एटमिक जंग छेड़ दिया तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे पर केवल इतिहास बनकर रह जाएगा।

बता दें कि हाल ही में आतंकवादी सैयद सलाउद्दीन, हाफिज सईद और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भारत के खिलाफ एटमिक जंग शुरू करने की पाकिस्तान को सलाह दी थी। निसार ने इन लोगों के तरफ ही इशारा करते हुए कहा था की पाकिस्तान में पागलों का हुजूम है।

विडियों में देखें कि किस तरह पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत से युद्ध को लेकर पाक को दी चेतावनी –

https://www.youtube.com/watch?v=ni-daBzi9pw&feature=youtu.be

Back to top button