राशिफल

सड़क पर दिखने वाली इनमें से किसी भी चीज को भूलकर भी ना छुएं, नहीं तो करना होगा दरिद्रता का सामना

किन चीजों को छूने से बचना चाहिए : जब भी हम कहीं सड़क पर चलते हैं तो हमें रास्ते में कई अजीबो-गरीब चीजें दिखाई देती हैं। इनमें से कुछ चीजें बहुत ज्यादा अशुभ और नुकसानदायक होती हैं। शास्त्रों में उन चीजों से दूर रहने की सलाह दी गयी है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति उनमें से किसी एक अशुभ चीज को भी हाथ लगा देता है तो उसके जीवन में दुर्भाग्य का आगमन हो जाता है।

विष्णु पुराण में इंसानों के महत्व की कई ऐसी बातें बताई गयी हैं। जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के भी कई नियम बताये गए हैं। जो व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है उसके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। विष्णु पुराण में ही बताया गया है कि रास्ते में दिखने वाली किन-किन चीजों को छूने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति की पवित्रता नष्ट हो जाती है और उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भूलकर भी ना छुएं इन चीजों को और हमेशा रहें दूर: किन चीजों को छूने से बचना चाहिए

कई बार रास्ते पर चलते हुए बहुत सारे टूटे हुए बाल यहाँ-वहां पड़े हुए दिखाई देते हैं। शास्त्रों के अनुसार बालों को अपवित्र माना गया है। अगर रास्ते में चलते समय बाल दिखाई दे तो उससे दूर होकर निकल जाना चाहिए, उसे छूने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। यहाँ तक की बाल को लांघना भी नहीं चाहिए।

रास्ते पर कई दुर्घटनाएं होती हैं। इन्ही में से कई बार कुछ जानवरों की दुर्घटनाएं भी हो जाती है। दुर्घटना में मारे गए जानवरों की हड्डियाँ सड़कों पर यहाँ-वहां बिखरी रहती हैं। सड़क पर चलते समय जब भी आपको कोई हड्डी दिखाई दे तो उससे दूर हटकर ही चलना चाहिए। हड्डियों को अपवित्र माना जाता है। अगर आप उनके संपर्क में आ गए हैं तो घर आकर स्नान करना ना भूलें। ऐसा ना करने पर घर में अशुभता का प्रवेश हो जाता है।

कई बार सड़क पर लोगों के घर का पानी बहता हुआ भी दिखाई देता है। उसी पानी में लोगों के स्नान का भी पानी रहता है। ऐसा कहा जाता है कि स्नान करने के बाद शरीर की नकारात्मक उर्जा पानी के साथ बह जाती है। इसलिए अगर सड़क पर किसी के स्नान का पानी दिखे तो उससे दूर होकर निकल जाएँ। वरना नकारात्मक उर्जा का असर आपके ऊपर हो जायेगा।

रास्ते पर कई बार कांटे भी दिखाई देते हैं : किन चीजों को छूने से बचना चाहिए

रास्ते पर कई बार कांटे भी दिखाई देते हैं। अगर कांटे दिख रहे हैं तो हमें उससे दूर होकर ही निकल जाना चाहिए। अन्यथा यह आपके पैरों में भी चुभ सकते हैं। अगर हो सके तो उस कांटे को किसी लकड़ी की सहायता से रास्ते से दूर हटा दें, ताकि दूसरों को भी कोई परेशानी ना हो।

कई बार रास्ते पर राख या भस्म भी दीखाई देती है। कुछ लोग यज्ञ-हवन करने के बाद उसकी राख को सड़क पर फेंक देते हैं। अगर ऐसा कुछ आपको सड़क पर दिखाई दे तो उससे दूर होकर निकल जाएँ। यज्ञ या हवन की राख को पैरों से लगाना अशुभ माना जाता है।

सड़क पर कई तरह की अपवित्र वस्तुएं देखने को मिल जाएँगी। अगर आपको ऐसी कोई अपवित्र या गन्दी वस्तु दिखाई देती है तो आप उसे छूने की गलती भूलकर भी ना करें। अगर किसी पवित्र काम के लिए जा रहे हैं तो उस अपवित्र वस्तु से काफी दूरी बनाकर निकलनें।

Back to top button