दिलचस्प

60 सालों तक नहीं किया है स्नान, बन गया दुनिया का सबसे गंदा इंसान : देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली – दुनिया अजीबो-गरीब लोगों से भरी हुई है। दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं जो अपनी के ऊट-पटांग कामों की वजह से सबकी नज़रो में आ जाते हैं। कई बार उनकी ये हरकतें बाकी लोगों से बिलकुल अलग होती हैं, जिसकी वजह से उनका नाम दुनिया भर में फैल जाता है। अजीब हरकतें करने वाले लोगों को देखकर कोई भी विश्वास नहीं कर पाता कि कोई ऐसा भी कर सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति से मिलवाने जा रहे हैं जो अपने अजीब कारनामों और हरकतों कि वजह से चर्चा में है। दरअसल, आज हम आप को दुनिया के सबसे गंदे इंसान से मिलवाने जा रहे हैं, जिसकी तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जी हम बात कर रहे हैं ईरान के रहने वाले एक ऐसे शख्स की जो सालों से न नहाकर बन गया है दुनिया का सबसे गंदा आदमी। हम बात कर रहे हैं इरान के रहने वाले 80 वर्षिय अमु हाजी की जिन्हें दुनिया के सबसे अधिक दिन से नहीं नहाने वाले शख्स माना गया है। आपको बता दें कि हाजी ने करीब 60 साल से अपने शरीर पर पानी कि एक बुंद तक नहीं डाली है यानि वो करीब 60 सालों से बिना नहाये हैं। हाजी ने इस बारे में कहा है कि वो पानी से डरते हैं और उन्हें नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।


हाजी के मुताबिक, वो पानी की वजह से बीमार भी पड़ जाते हैं। उन्होंने जब भी स्नान किया है वो बिमार पड़ गए हैं। इसी वजह से हाजी नहाने से बचते हैं और अगर कोई उन्हें नहलाने की कोशिश करे तो वह वहां से भाग जाते हैं। आपको बता दें कि नहाने के अलावा हाजी खाने पीने की सब चीजों में बी सफाई नहीं रखते हैं। हाजी को जो कुछ भी मिलता है वो खा लेते हैं। कुल मिलाकर हाजी को सफाई बिल्कुल भी पसंद नहीं है।


चाहे बात खाने की हो या नहाने की अमु हाजी सफाई नहीं रखते। रिपोर्ट के मुताबिक, हाजी जानवरों का सड़ा गला मांस खाने से भी परहेज नहीं करते हैं। इतना ही नहीं हाजी पीने वाले पानी को तेल रखने वाले डब्बे में रखते हैं। हाजी को सिगार पीना बेहद पसंद है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि वो सिगार में तम्बाकू नहीं बल्कि जानवरों का मलमूत्र डालते हैं और इसे पीते हैं। रहने के लिए हाजी जमान खोदकर बनाए गए गड्ढे का इस्तेमाल करते हैं। सचमुच ये सारी बातें जानकर कोई भी कह सकता है कि वो वाकई में दुनिया के सबसे गंदे इंसान है।

Back to top button