विशेष

इस महिला से थर- थर काँपता है ISIS, अब तक ISIS के 18 आतंकियों को किया है ढेर

पूरी दुनियाँ में अपने दहशत का का खौफ फैलाने वाली ISIS Terrorists के बारे में कौन नहीं जनता है। हर रोज ISIS  (ISIS Terrorists)के आतंकी कोई ना कोई खुराफ़ात करते ही रहते हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन यह अपने कुकर्मों से दुनियाँ के लोगों को डराते नहीं होंगे। हर रोज धमाका, गोलीबारी के जरिये यह वैश्विक मीडिया में छाया रहता है। ISIS सबको अपने आतंक से डरता है क्या इसे भी किसी से डर लगता होगा?

जी हाँ ISIS संगठन के आतंकियों को एक महिला से डर लगता है। वह ना ही सेना से है और ना ही वह कोई भूत- प्रेत है, वह एक आम घरेलू महिला है, नाम है वहीदा मुहम्मद अल-जुमैली। वहीदा मोसुल से 50 मील दक्षिण में एक जगह है शिरक़त वहाँ की रहने वाली हैं। वहीदा ने ISIS के हमले में अपने पिता और तीन भाइयों के साथ- साथ परिवार के अन्य करीबी लोगों को खोया है, यहाँ तक कि उन्होंने अपने पति को भी इसी साल खो दिया। उनकी हत्या भी ISIS के आतंकियों ने की थी, बस उसी के बदला लेने की ठान ली इस बहादुर महिला ने।
वहीदा 70 ट्राइबल मिलिटिया ग्रुप चलाती हैं, उनकी टीम एक परिवार की तरह रहती है।उनकी फ़ौज के लोग सरकार की ISIS को ख़त्म करने में मदद करती है। वहीदा ने अब तक 18 आतंकियों को खोज- खोज कर मार गिराया है। एक इंटरव्यू में वहीदा ने कहा “मैं पहले उन्हें मरती हूँ, फिर फिर उनका सर काटकर पकती हूँ और बाद में जला देती हूँ।”
विडियो देखें:

ISIS Terrorists की Killing लिस्ट में वहीदा सबसे ऊपर हैं।

वहीदा इस समय ISIS के आँख की सबसे बड़ी किकिरी हैं, ISIS की लिस्ट में वहीदा सबसे ऊपर हैं। ISIS सरगना के मुखिया अबू बकर अल-बगदादी से भी धमकी मिल चुकी है। इनके ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं और नेताओं की धमकी भी मिलती रहती है। इसके बावजूद इस महिला ने हार नहीं मानी और अपना काम करती रही। वहीदा सबसे पहले इराकी सेना के साथ मिलकर आतंकियों का सफाया करती थी, अब उन्होंने अपना खुद का संगठन बना लिया है। वहीदा अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए बहादुरी की एक मिशाल हैं।

Back to top button