बॉलीवुड

भारतीय टीम के लिए बेहद ‘भाग्यशाली’ हैं अनुष्का शर्मा? यकीन नहीं तो यह तस्वीर देख लिजिए

नई दिल्ली – भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज का दुसरा मैच चल रहा है और दोनों टीमें बराबर कि स्थिती पर है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 153 रनों की पारी खेलकर जीत की उम्मीदों को बनाये रखा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका से 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 खेलेने के लिए साउथ अफ्रीका गई हुई है। टीम के साथ विराट की नई नेवली दुल्हन और बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी गई हुई थीं, जो कुछ दिनों पहले ही वापस आ चुकी हैं।

जैसा कि आपको पता होगा कि विराट कोहली शादी के बाद पहला सीरीज खेल रहे हैं। शादी के बाद विराट कोहली के लिए क्रिकेट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा और वो ज्यादा रन नहीं बना सके। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी यानी अनुष्का शर्मा को उनके लिए अनलकी कहना शुरु कर दिया।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की शादी के बाद भारत की हार और कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का सभी के निशाने पर आ गईं। लेकिन, विराट कहां खामोश रहने वाले थे। उन्होंने दुसरे मैच की पहली ही पारी में 150 से ज्यादा रन की पारी खेलकर अनुष्का को अनलकी कहने वालों लोगों को करारा जवाब दे दिया। अपनी पारी के दौरान कोहली ने बीच मैदान पर अपने प्यार और लोगों को जवाब देते हुए पारी के 89वें ओवर में 150 रन आंकड़ा छुते ही गले में लॉकेट बनाकर पहनी अपनी इंगेजमेंट रिंग को चूम लिया।

आपको बता दें कि मुंबई रिसेप्शन के बाद विराट-अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका गई हुई थीं। विराट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट, वन डे और टी 20 मैचों में खेलना है। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का को केपटाउन में शॉपिंग करते देखा गया था। जो तस्वीर आई थी उसमें ये दोनों 50% डिस्काउंट वाली शॉप पर शॉपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही लोग उनका मजाक बनाने लगे। फिलहाल अनुष्का मुंबई लौट आई हैं और आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर ज़ीरो फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

Back to top button