राशिफल

हर सुबह करें तांबे के लोटे का यह प्राचीन उपाय, नहीं होगी कभी जीवन में धन की कमी

प्राचीन समय से ही इस समाज में धनवानों को अलग नजर से देखा जाता था। जो लोग धनवान होते थे, उन्हें समाज में ज्यादा इज्जत मिलती थी, वहीँ गरीब लोगों को कोई मन-सम्मान नहीं दिया जाता था। हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है। लेकिन लक्ष्मी की कृपा हर किसी के ऊपर नहीं होती है। जिसके ऊपर होती है, छप्पड़ फाड़कर धन की वर्ष होती है। कुछ लोग धन पाने के लिए गलत कामों का भी सहारा लेते हैं। गलत कामों से कमाया हुआ धन हमेशा नुकसान ही पहुँचाता है।

वास्तु के अनुसार जिस घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है, वहाँ रहने वाले लोगों की सोच भी नकारात्मक हो जाती है। ऐसे लोग कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी असफलता के बारे में सोचते हैं। यह सही बात है कि नकारात्मक सोच के साथ किया गया काम कभी सफल नहीं होता है। मानसिक तनाव हो जाता है और व्यक्ति हमेशा धन के आभाव में रहता है। प्राचीन परम्पराओं के अनुसार हर सुबह कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है, जिसे करने से जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।

धन की कमी दूर करने के लिए करें ये चार उपाय:

रंगोली का धर्म शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को अपने घर के सामने प्रत्येक दिन रंगोली अवश्य बनानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है। देवी लक्ष्मी के साथ ही अन्य देवी-देवता भी आकर्षित होते हैं। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को हर दिन सुबह सूर्योदय से पहले ही अपना विस्तर छोड़ देना चाहिए। सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद स्नान करके एक तांबे के लोटे में जल भरें। इसके बाद लोटे में कुछ तुसली की पत्तियाँ डालें। अब तुलसी के पत्तों से ही लोटे के जल को घर के मुख्य द्वार से लेकर घर के हर हिस्से में छिड़काव करें। इस उपाय के बाद से घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

प्रत्येक सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान आदि करके तुलसी को जल चढ़ाएँ। जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु के इन मन्त्रों का जाप करना ना भूलें। ॐ नामो भगवते वासुदेवाय नमः। इस मंत्र के जाप से विष्णु जी प्रसन्न होंगे और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

घर में पूजा करने से घर का वातावरण पवित्र रहता है। इसलिए प्रत्येक सुबह स्नान करने के बाद घी का दीपक जलाएं। कपूर जलाकर भगवान की आरती करें। घी के धुएं और कपूर के धुएं से घर की पवित्रता बढती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है।
जो लोग हर रोज इन चार उपायों में से कोई एक उपाय करते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी धन सम्बन्धी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Back to top button