स्वास्थ्य

सुबह और खाली पेट इन दस चीजों को कभी न खाएं, वरना दिन भर रहेंगे परेशान

आयुर्वेद में कहा गया है कि सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए। सुबह का नाश्ता राजकुमारों सा करने की बात कही गई है। दोपहर को आम इंसानों सा और रात में गरीबों सा भोजन करने की बात लिखी है। लेकिन कई बार हम सुबह जल्दी बाजी के चक्कर में कुछ नहीं खाते। बाजार में जाकर कुछ भी खा लेने के लिए घर से निकल पड़ते हैं। लेकिन सुबह पेट को खाली नही रखना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं। जिनको तो सुबह खाना ही नहीं चाहिए। क्योंकि सुबह खाई हुई चीजों का असर हमारे शरीर में दिन भर रहता है। ऐसे में सुबह की शुरुआत हमेशा अच्छी चीजों से करनी चाहिए ताकी सुबह अच्छी हो तो दिन भी अच्छा रहे।

जो लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हैं, वो जानते हैं क्या खाना चाहिए, वो लोग लगातार डाइट प्लान का पालन करते हैं। लेकिन जो लोग व्यस्त लाइफ जीते हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सबकुछ चलता है वाला रवैया रखते हैं उनके लिए हम आज बताने जा रहे हैं कि दिन की शुरुआत कैसे करनी चाहिए, क्या खाना सही है और क्या खाने से हमेशा परहेज करना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंकः कोल्ड ड्रिंक्स को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। क्योंकि कार्बोनेट एसिड मिलाया जाता है। जो पेट में जाते ही गैस बनाना शुरु कर देता है। ऐसे में दिन भर गैस की परेशानी हो सकती है।

ठंडे पेय पदार्थः सुबह के समय खाली पेट ठंडे पेय पदार्थों बिल्कुल नहीं पीने चाहिए। क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। ठंडे पदार्थों की जगह अगर सुबह आप गुनगुना पानी पीते हैं तो आपके शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

खट्टी चीजों से बचेः सुबह की शुरुआत संतरा, नींबू, अमरूद, टमाटर आदि के खाने से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों में एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। ज्यादा एसिडिटी होने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही पथरी होने की संभावना रहती है। खट्टी चीजों में दही भी आता है। दही शरीर के लिए लाभकारी है, लेकिन अगर खाली पेट खाने से मरोड़ उठ सकती है और दर्द भी हो सकता है।

कॉफी चाय : खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। साथ ही इसके पीने से खट्टी डकारें आती है। जिन लोगों को इसकी आदत होती है, उनको इसके साथ बिस्कुट जरूर खानी चाहिए। कुछ लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है। लेकिन सुबह के समय खाली पेट चाय या ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चाय में मौजूद कैफीन से एसिड बढ़ता है, पाचन तंत्र की समस्या पैदा होने की आशंका रहती है।

दूध: यूं तो दूध से अच्छा कोई पेय दुनिया में नहीं है। क्योंकि दूध में सभी मिनरल पाए जाते हैं। साथ ही फैट और प्रोटीन भी। जो पेट की मांसपेशियों को कमजोर करते है। खाली पेट सेवन से गले में कफ बढ़ सकता है। साथ ही सुबह दूध पीने से पेट भी खराब हो सकता है।

केला: सुबह एक फल खाना जरूरी है। लेकिन खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसको खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ती है। जिससे शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम के बीच असंतुलन हो सकता है।

चीनी: सुबह-सुबह मीठी चीजों से बचना चाहिए, खाली पेट शक्कर या कुछ मीठा खाते हैं तो इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जो धीरे-धीरे डायबिटीज बन जाता है।

दवाइयां: डॉक्टर हमेशा खाली पेट दवा न खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में हारमोनल असंतुलन पैदा हो जाता है। लेकिन कुछ दवाएं ऐसी हैं जो खाली पेट ही खाई जाती है। ऐसे में बिना डॉक्टरी सलाह के खाली पेट दवा खाने से बचें।

मसालेदार भोजन: ज्यादा मसालेदार और चटपटा खाना हमेशा एवाइड करना चाहिए। खासकर खाली पेट, क्योंकि खाली पेट मसालेदार और चटपटा खाने से नैचुरल एसिड बढ़ता है। जो पेट को बीमार कर सकता है।

शराब: खाली पेट शराब का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। साथ ही सुबह के समय तो बिल्कुल भी इसे नहीं पीना चाहिए। डॉक्टर्स की माने तो रात में भी अगर शराब पी है तो उसके बाद कुछ खाना जरूर खाना चाहिए।

Back to top button