अध्यात्म

मिट्टी की इन चीजों को घर में रखने से कुछ ही दिनों में बदल जाएगी आपकी बुरी किस्मत अच्छे में

मिट्टी इस पृथ्वी पर मनुष्य को जीवन देने का काम करती है। बिना मिट्टी के खेती हो पाना असंभव है। बिना खेती के मनुष्य का पेट भर नहीं पायेगा और जीवन मुश्किल में पड़ जायेगा। इसलिए मिट्टी इंसान के जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मिट्टी केवल जीवन ही नहीं देती है बल्कि यह आपकी किस्मत को भी बदल सकती है। ज्योतिष में मिट्टी को मंगल का करक बताया गया गया है। इसके उपयोग से मंगल दोष को दूर किया जा सकता है। इसी वजह से मिट्टी बहुत ख़ास मानी गयी है। कई लोगों का जीवन ही मिट्टी के ऊपर निर्भर रहता है। कुम्भकार लोगों का जीवन मिट्टी के ऊपर ही निर्भर रहता है। अगर उन्हें मिट्टी ना मिले तो वह मिट्टी के पात्र नहीं बना पाएंगे। अगर मिट्टी के पात्र नहीं बनायेंगे तो जीवन की जरूरतें नहीं पूरी कर पाएंगे। इसलिए मिट्टी अमीर-गरीब हर किसी के लिए बहुत ही ख़ास है। सभी का जीवन इसी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। भले ही इससे प्रत्यक्ष रूप से किसी का कोई सम्बन्ध नहीं हो लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से हर व्यक्ति का इससे सम्बन्ध है।

मिट्टी के उपयोग से आपके आपकी जॉब और बिज़नस में मंगल के कारण आने वाली दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। मिट्टी की बनी हुई मूर्तियाँ ही केवल आपकी किस्मत नहीं चमकाती हैं बल्कि मिट्टी के दिए और बर्तन भी आपकी किस्मत को बदल सकते हैं। इन चीजों के उपयोग से घर में सुख-शांति और सौभाग्य में वृद्धि होती है। घर में ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। इसके पीछे धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। घर में मिट्टी से बनी हुई कुछ ख़ास चीजें रखने से जीवन में सुख-शांति आने के साथ ही इंसान का बुरा समय भी अच्छे में बदल जाता है। मिट्टी की इन चीजों का मंगल और अन्य ग्रहों से सम्बन्ध होने की वजह से यह और भी ख़ास मानी जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार जब किसी व्यक्ति के ऊपर मंगल का अशुभ प्रभाव होता है, उसके खर्चे, नुकसान और कर्ज में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसके साथ ही जीवन में झगड़े, बीमारियाँ, तनाव और अन्य तरह की परेशानियाँ बढ़ जाती हैं।

जब व्यक्ति की कुंडली में मंगल शुभ प्रभाव देता है तो अचानक ही धन लाभ होने लगता है। कुछ लोगों की किस्मत अचानक ही बदल जाती है। जॉब और बिज़नस में रुकी हुई तरक्की भी होने लगती है। मंगल जब शुभ प्रभाव देता है तो आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिलने लगता है। बिमारियों और कर्जों से मुक्ति मिल जाती है। आज हम आपको मिट्टी से बनी हुई कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर पर जरुर रखें।

मिट्टी से बनी हुई ये चीजें जरुर रखें अपने घर पर:

अपने घर पर हर व्यक्ति को भगवान गणेश की मिट्टी से बनी हुई प्रतिमा रखनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल और गुरु का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है। व्यक्ति की किस्मत चमकने लगती है और धन लाभ भी होने लगता है।

हर घर में मिट्टी से बना हुआ मटका होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में मिट्टी के मटके में पानी भरकर रखने से चन्द्र और मंगल का शुभ असर होता है। इस लक्ष्मी योग से व्यक्ति को धन लाभ होता है। मिट्टी से बने हुए मटके को दान करने से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है और अचानक से धन लाभ होता है।

हर हिन्दू के घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे की पूजा के बाद अगर मिट्टी के दिए जलाएं जाएँ तो घर में सुख-समृद्धि आती है। इससे घर में शांति के साथ ही आमदनी और बचत में भी वृद्धि होगी।

मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीने का अपना ही मजा होता है। लेकिन मिट्टी के ये पात्र आपकी किस्मत भी बदल देते हैं। हमेशा मिट्टी के कुल्हड़ में चाय या लस्सी पीयें। ऐसा करने से कर्ज ख़त्म होता है और रुका हुआ पैसा मिलता है। फालतू खर्चों से होने वाले नुकसान से भी आप बच जायेंगे।

Back to top button