बॉलीवुड

जन्मदिन विशेष: रणबीर कपूर के बारे में जानिए कुछ रोचक बातें जो आप नहीं जानते हैं

कपूर खानदान सबसे लाड़ले रणबीर कपूर आज अपने जीवन के 34 वर्ष पुरे कर चुके हैं। आपको लग रहा होगा कि अभी तो वह बिलकुल भी 34 साल के (Ranbir Kapoor Birthday ) नहीं लगते हैं। अभी उसे बॉलीवुड में आये हुए ज़ुम्मे- ज़ुम्मे चार ही दिन तो हुए हैं। लेकिन यह बिलकुल ही सच है कि रणबीर कपूर 34 साल के हो गए हैं। ये बात अलग है की वो अभी भी सिर्फ 20-22 साल के ( Ranbir Kapoor Birthday) कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के लगते हैं। लेकिन यह बात सच है कि रणबीर कपूर एक मंझे हुए अभिनेता हैं।

रणबीर कपूर के माता –पिता दोनों ही अपने समय के मशहूर कलाकार थे। रणबीर को यह जौहर खानदानी मिला हुआ है। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड पर केवल खान लोगों का राज चल रहा था। लेकिन जब से रणबीर कपूर ने कदम रखा है सबको पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं। रणबीर अपने काम के साथ- साथ की अपने नीजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।

प्रेम कहानियों की लिस्ट काफ़ी लम्बी है

उनकी प्रेम कहानियों की लिस्ट काफ़ी लम्बी है। रणबीर का अपने पिता ऋषि कपूर से बिगड़े रोश्ते हो या उनकी लवलाइफ, सब कुछ सुर्ख़ियों में बना रहता है।

आज कपूर खानदान के इस लाडले का जन्मदिन है आज जानते हैं रणबीर कपूर के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जिसके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।

1- रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर पड़ा हुआ है। एक्टर राज कपूर अपने समय के बहुत ही प्रतिभावान अभिनेता थे। उनका असली नाम रणबीर राज कपूर था।

2- अपने बचपन के दिनों में रणबीर कपूर मरे हुए लोगों से बात किया करते थे, जैसे सिक्स्थ सेंस का लड़का करता है। ऐसे ही हिटलर भी अपने समय में किया करते थे। रणबीर मरे हुए लोगों से बात करते थे ये जानकर आपको हैरानी हुई ना लेकिन वो ऐसा करते थे।

कभी भी क्लास नहीं जाते थे

3- रणबीर ने HR कॉलेज में दाखिला ले तो लिया पर कभी भी क्लास नहीं जाते थे, उनका मन नहीं लगता था क्लास करने में। कॉलेज में उनकी अटेंडेंस सिर्फ 2% थी।

4- इतना बड़ा अभिनेता और आज भी अपनी माँ से 1500 रुपये पॉकेट मनी लेना, जी हाँ आप चौकिये मत! वो यक़ीनन एक बड़े अभिनेता हैं लेकिन माँ से पॉकेट मनी लेना उन्हें बहुत पसंद है इसलिए आज भी लेते हैं।

5- रणबीर बहुत ही ज्यादा लाडले और आलसी हैं, 2009 तक रणबीर के नाखून उनकी माँ नीतू कपूर ही काटा करती थी। रणबीर एक मामाज बॉय हैं।

6- रणबीर ने पहली बार गर्लफ्रेंड 7विं क्लास में बनाई थी, जिस समय पहले के लोग सोचते भी नहीं थे इस बारे में। रणबीर पहले से ही बहुत तेज हैं, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेक-अप हो गया था।

7- किसर किंग इमरान खान की बीबी अवंतिका पर रणबीर कपूर फ़िदा थे। दोनों का रिश्ता 5 सालों तक चला था।

8- रणबीर बेहद भावूक व्यक्ति हैं। छोटी छोटी बात पर उन्हें रोना आ जाता है।

Back to top button