बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा से मरते दम तक नफ़रत करते रहे राजेश खन्ना, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुम्बई – बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स अपने साथी स्टार्स की सफलता से जलते रहते हैं। ऐसे कई वाकये हैं जब बॉलीवुड स्टार्स के बीच स्टारडम को लेकर विवाद हुआ हैं। इस में एक नाम एक्टर राजेश खन्ना का भी है। एक वक्त था जब राजेश खन्ना को बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता था। आज तक ये बाक कही जाती है कि जो स्टारडम राजेश खन्ना ने हासिल किया, वैसा स्टारडम आजतक किसी को नहीं मिला। लेकिन, राजेश खन्ना के स्टारडम को चुनौती दी थी एक ऐसे बॉलीवुड स्टार ने जिससे वो हमेशा नफरत करते रहे। दरअसल, राजेश खन्ना इस बात का डर था शत्रुघ्न सिन्हा कहीं उनसे ज्यादा बड़े स्टार न बन जाएं।

राजेश खन्ना बॉलीवुड के एकलौते ऐसे एक्टर थे जिनकी पॉपुलारिटी हमेशा कायम रही। मरने के बाद भी राजेश खन्ना लोगों के दिलों पर राज करते रहे और यह उनकी मौत के बाद भी बनी रही। ‘आनंद’ ‘आराधना’ और ‘कटी पतंग’ जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को सुपरस्टार बना दिया। लेकिन, ऐसे दौर में जिसमें अभिनेता राजेश खन्ना का स्टारडम हर जगह छाया हुआ था, उन्हें एक बॉलीवुड एक्टर से खतरा लगता था। राजेश खन्ना को इस बात का डर था कि कहीं शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें पीछे न छोड़ दें।

वैसे तो राजेश खन्ना की गिनती बॉलीवुड से सुलझे हुए और हमेशा विवादों से दूर रहने वाले एक्टर्स में होती थी, लेकिन उनका शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर जो विवाद था वो हमेशा ही सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि किसी से दुश्मनी और मनमुटाव न रखने वाले राजेश खन्ना शत्रुघ्न सिन्हा से इसी बात को लेकर हमेशा चिढ़े रहते थे। राजेश खन्ना शत्रुघ्न सिन्हा से इतना नाराज थे की उन्होंने अपने अंतिम दिनों में भी उनसे बात नहीं की। शत्रुघ्न सिन्हा उन दिनों फिल्म इण्डस्ट्रीज में शॉटगन  के नाम से मशहूर थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश खन्ना कुछ दोस्तों के कहने पर अक्सर नए उभरते कलाकारों से झगड़ा कर बैठते। अमिताभ से पहले राजेश खन्ना को शत्रुघ्न सिन्हा की कामयाबी से डर था। यहां तक कि राजेश खन्ना के दोस्त अक्सर शत्रुघ्न सिन्हा को भला-बुरा कहते रहते थे, बिहार से ताल्लुक रखने के कारण इसकी खबरें अक्सर बिहार में ज्यादा छपती थीं। शत्रुघ्न सिन्हा का स्टारडम बढ़ता देख राजेश ने बिहार में छपने वाली मैग्जीनों और अखबारों से अपनी पब्लिसिटी शुरू करवाई थी। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद  राजेश के स्टारडम को कुछ हद खतरा हो गया था।

Back to top button