बॉलीवुड

विजय माल्या से दस कदम आगे हैं बेटे सिद्धार्थ माल्या,दीपिका के साथ वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो

मुंबई – विजय माल्या देश के बैंकों से करोड़ो रुपये लेकर विदेश फरार हो चुके हैं। उनका बिजनेस भी इन दिनों कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। लेकिन, एक वक्त था जब अय्याशी के मामले में विजय माल्या और उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या हमेशा ही सुर्खियों में रहते थे। खासकर आईपीएल मैच के दौरान सिद्धार्थ माल्या को दीपिका से लेकर कैटरीना तक के साथ देखा जाता था। सिद्धार्थ माल्या हमेशा से किसी न किसी एक्ट्रेस या मॉडल के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको सिद्धार्थ माल्या से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बता रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ माल्या की एक दो नहीं बल्कि 6 हिरोइनों के साथ अफेयर रह चुका है।

आपको बता दें कि विजय माल्या ने 2 शादी की थी। सिद्धार्थ माल्या उनकी पहली पत्नी समीरा माल्या के बेटे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि विजय माल्या की पत्नी समीरा माल्या एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी और उन्हें देखने के बाद विजय माल्या ने उनसे शादी कर ली थी। विजय माल्या की दूसरी पत्नी का नाम रेखा है, जो उनकी पड़ोस में ही रहती थी। पिता की तरह ही सिद्धार्थ माल्या के रंगीनमिजाजी के किस्से अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ माल्या की एक दो नहीं बल्कि बॉलीवुड की 6 हिरोइनों के साथ अफेयर रह चुका है। आइये जानते हैं कौन थीं वो?

सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण:

दोनों को काफी दिनों तक बॉलीवुड पार्टियों, आईपीएल मैचों और अन्य कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका किंगफिशर कैलेंडर पर लोकप्रिय थीं और उसी दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आईपीएल मैच के दौरान दीपिका को किस करते हुए सिद्धार्थ का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

सिद्धार्थ माल्या और कैटरीना कैफ:

कैटरीना और सिद्धार्थ को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था। लेकिन, बाद में वे कुछ कारणों की वजह से अलग हो गए। दोनों के बारे में कहा जाता है कि वो काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ अफेयर में रहे।

 सिद्धार्थ माल्या और फ्रिडा पिंटो:

दोनों को बंगलूरु में एक-दूसरे के साथ कई बार देखा गया था। दोनों न्यूयॉर्क शहर में भी कई बार साथ दिखे थे। हालांकि फ्रिडा पिंटो ने सिद्धार्थ के साथ दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे हटा लिया था।

सिद्धार्थ माल्या और सोफी चौधरी:

दोनों को एक साथ देखें जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थीं। दोनों को कई बार लांग ड्राइव, डिनर और स्नैक्स के लिए एक साथ बाहर जाते देखा गया था।
सिद्धार्थ माल्या और एंजेला जॉनसन:

सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों दो से तीन साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे।

सिद्धार्थ माल्या और शर्मिला निकोललेट:

सिद्धार्थ का अफेयर केवल बॉलीवुड एक्ट्रेस तक ही सीमित नहीं था, उन्होंने खेल जगत की कई हसिनाओं को भी डेट किया है।

Back to top button