समाचार

विराट और अनुष्का की शादी का भव्य रिसेप्शन, पीएम मोदी ने जोड़े को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

नई दिल्ली: भारत के मशहूर क्रिकेटर और भारती क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। विराट की यह शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी, लेकिन इस शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए थे। विराट की शादी में उनका कोई भी क्रिकेटर साथी शामिल नहीं हुआ था। इटली में हुए उस शादी समारोह में परिवार के कुछ सदस्य और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।


दिल्ली के पाँच सितारा होटल ताज में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस रिसेप्शन में कई ख़ास मेहमानों के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए थे। कई अन्य हस्तियों ने भी विराट-अनुष्का की शादी के इस रिसेप्शन में हिस्स्सा लिया था। रिसेप्शन के दौरान विराट-अनुष्का एक दुसरे के हाथों में हाथ डालकर मीडिया के सामने भी आये। विराट रिसेप्शन में काले रंग के सूट में थे, वहीँ अनुष्का लाल रंग की साड़ी में कहर ढा रही थीं।


आपको बता दें दिल्ली में हुए इस शानदार रिसेप्शन के बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी रिसेप्शन रखा गया है। दिल्ली में हुए इस शानदार रिसेप्शन में पीएम मोदी ने पहुँचकर विराट-अनुष्का को सुखी जीवन का आशीर्वाद भी दिया। पीएम मोदी को रिसेप्शन में आने के लिए खुद विराट और अनुष्का ने निमंत्रण दिया था।

मुंबई में 26 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियों के अलावा क्रिकेट जगत के लोग भी शामिल होंगे। पीएमओ से रिसेप्शन के बाद कुछ तस्वीरें भी शेयर की गयी, जिसमें पीएम मोदी विराट-अनुष्का को गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं।

अपनी शादी के लिए वायरल कोहली ने श्रीलंका दौरे से भी ब्रेक ले लिया था। विराट अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टीम से जुड़ जायेंगे। जानकारी के अनुसार इस दौरे पर विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी दक्षिण अफ्रीका जायेंगी और दोनों वहीँ हनीमून भी मनाएंगे। अनुष्का एक सप्ताह बाद ही मुंबई लौट आयेंगी और अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जायेंगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुए विराट-अनुष्का की शादी के भव्य रिसेप्शन में लगभग 1000 मेहमान शामिल हुए थे।

Back to top button