विशेष

ब्वॉयफ्रेंड के साथ खास तरह का वीडियो बना रही थी ये लड़की, ज़रा सी चुक से बर्बाद हो गई ज़िन्दगी..

मिनिसोटा – आजकल प्रैंक वीडियो बनाने का चलन काफी बढ़ गया है। लड़के लड़कियाँ कमाई के उद्देश्य से आये दिन नए नए तरीकों से प्रैंक वीडियो बनाने कि कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि, प्रैंक वीडियो बनाते समय विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है क्योंकि सामने वाले व्यक्ति को ये पता नहीं होती कि उसके साथ मज़ाक किया जा रहा है। इसलिए, प्रैंक वीडियो बनाने समय अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। लेकिन, अगर प्रैंक वीडियो बनाते समय थोड़ी सी भी गलती हो जाये तो किसी कि जान भी जा सकती है।

आजकल आपने भी देखा होगा कि यूट्यूब पर ऐसे कई चैनल हैं जो प्रैंक के कई सारे वीडियो अपलोड करते रहते हैं। लेकिन, आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़ने के बाद शायद आप प्रैंक वीडियो देखने और बनाने से पहले कई बार सोचेंगे। दरअसल, प्रैंक वीडियो बनाने के चक्कर में एक लड़की की पूरी लाइफ बर्बाद हो गई है। दरअसल, यह लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ एक प्रैंक वीडियो बना रही थी, उसी चक्कर में उससे कुछ ऐसा हो गया कि उसे जेल की सजा हो गई। आपको बता दें कि 20 साल की इस लड़की से प्रैंक वीडियो बनाते वक्त गोली चल गई जिससे उसके ब्वॉयफ्रेंड की मौत हो गई।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो बनाकर अपलोड़ करना धीरे-धीरे लोगों की कमाई का एक बड़ा जरिया बनता चला जा रहा है। लेकिन,  प्रैंक वीडियो बनाना इतना आसान काम भी नहीं होता है। इस 20 साल की लड़की को ऐसा ही एक प्रैंक वीडियो बनाना बहुत भारी पड़ा और इसी चक्कर में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड पर ही गोली चला बैठी। दरअसल, ये मामला अमेरिका के मिनीसोटा शहर का है, जहां की रहने वाली मोनालिसा पेरेज़ और उनके ब्वॉयफ्रेंड पेड्रो रुइज़ अक्सर प्रैंक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालते रहते थे।

लेकिन, इसी साल ये दोनों जून के महिने में एक प्रैंक वीडियो बना रहे थे उसी दौरान एक ऐसा हादसा हो गया कि उनकी सारी जिंदगी बदल गई। पेड्रो और मोनालिसा एक शूटिंग का प्रैंक वीडियो बना रहे थे। इसके लिए पेड्रो ने अपने हाथ में एक मोटी सी किताब पकड़ी जिसपर मोनालिसा को निशाना लगाना था। लेकिन, वो इसके खतरों से वाकिफ नहीं थे। एक किताब भला गोली को कैसे रोकती। मोनालिसा ने जैसे की गोली चलाई वह किताब को चीरती हुई प्रेड्रो के सीने में जा लगी और वह मर गया। इसकी वजह से मोनालिसा को तीन महीने की जेल और तीन महीने घर में नजरबंद रहने की सजा मिली।

Back to top button